बिहार की राजनीति बगैर जाति के नहीं होती है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री के रूप में भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को आगे बढ़ाया। अब जब मंत्रिमंडल विस्तार भी हुआ तो जाति का खेल खूब चला। जाति देखकर ही नामों को जोड़ा गया। एक ही जाति के कई हो जाते, इसलिए मंगल पांडेय जैसे चर्चित नाम काटे भी गए। खास बात यह भी रही कि नीतीश कुमार सरकार में मंत्री रहे नितिन नवीन के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद कायस्थों की खाली हुई सीट छिन गई है। 243 विधानसभा वाले बिहार में 35-36 मंत्रियों की ही जगह है। बनने को राबड़ी देवी सरकार में संख्या बहुत बढ़ाई भी गई थी, लेकिन नियम 36 से आगे बढ़ने का नहीं है। इस शपथ ग्रहण के साथ मुख्यमंत्री सहित भाजपा के 16, दोनों उप मुख्यमंत्रियों सहित जदयू के 15 मंत्री हैं। इसके अलावा चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के दो, जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के एक और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा के एक मंत्री बने हैं।
जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शुरू से परिवारवाद के खिलाफ रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के पहले उनकी पार्टी ने बेटे निशांत कुमार को सदस्यता दिलाई और आज उनके सामने ही बेटा मंत्री के रूप में शपथ लेता भी दिखा। यह बिहार की राजनीति में सालभर पहले तक किसी ने नहीं सोचा था। इस लिहाज से सबसे ज्यादा चर्चित यही खबर थी। इसके बाद दूसरी चर्चित खबर भाजपा के दिग्गज नेता मंगल पांडेय का सूची से बाहर होना है। दरअसल, नीतीश मिश्रा के अलावा मिथिलेश तिवारी के नाम पर मुहर लगते ही मंगल पांडेय का नाम कट गया। मंगल पांडेय पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रभारी हैं और अभी बड़ी जीत के कारण अपनी कुर्सी पक्की भी मान रहे थे। लेकिन, अंत जातीय गणित में नुकसान हो गया।
ये भी पढ़ें: बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार, निशांत समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ, PM रहे मौजूद
भाजपा के मंत्रियों की जाति
1.राम कृपाल यादव - OBC
2.केदार गुप्ता - कानू/ EBC
3.नीतीश मिश्रा - ब्राह्मण
4. मिथिलेश तिवारी - ब्राह्मण
5. रमा निषाद - EBC / मल्लाह
6. विजय कुमार सिन्हा - भूमिहार
7. दिलीप जायसवाल - EBC
8. प्रमोद चंद्रवंशी - EBC
9. लखेन्द्र पासवान - दलित
10. संजय टाइगर- राजपूत
11. इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र- भूमिहार
12. नंद किशोर राम- दलित
13. रामचंद्र प्रसाद - वैश्य/ OBC
14. अरुण शंकर प्रसाद - सूढ़ी/ EBC
15. श्रेयसी सिंह- राजपूत
जदयू के मंत्रियों की जाति
1. निशांत कुमार- कुर्मी/ OBC
2. श्रवण कुमार - कुर्मी/ OBC
3. अशोक चौधरी- दलित
4. लेसी सिंह- राजपूत
5. मदन सहनी- मल्लाह/ EBC
6. सुनील कुमार- दलित
7. जमा खान- अल्पसंख्यक
8. भगवान सिंह कुशवाहा- कोइरी/ OBC
9. शीला मंडल- धानुक / EBC
10. दामोदर राउत - धानुक/ EBC
11. बुलो मंडल- गंगोता/ EBC
12. रत्नेश सदा- दलित
13. श्वेता गुप्ता- बनिया
लोजपा (आर) के मंत्री की जाति
1. संजय पासवान- दलित
2. संजय सिंह - राजपूत
हम-से के मंत्री की जाति
1. संतोष मांझी- दलित
रालोमो के मंत्री की जाति
1. दीपक प्रकाश - कुशवाहा
संबंधित वीडियो