फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना: जिम ट्रेनर गोली कांड में मास्टर माइंड खुशबू को झटका, जमानत याचिका खारिज  

Thu, 14 Apr 2022 04:30 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

22 सितंबर को पटना में यह हाई प्रोफाइल घटना हुई थी। जिम ट्रेनर विक्रम को गोली मारी गई थी जिसमें वह बाल बाल बच गया था।
विज्ञापन
पटना उच्च न्यायालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के हाई प्रोफाइल जिम ट्रेनर गोली कांड में हाईकोर्ट ने मास्टर माइंड खुशबू की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने खुशबू को साजिशकर्ता बताते हुए जमानत याचिका खारिज की है। खुशबू ने ही मिहिर से कांटेक्ट किलर की व्यवस्था करने को कहा था। इसके बाद कॉन्ट्रैक्ट किलर को पैसे पर हायर किया गया और विक्रम सिंह की हत्या करने को कहा गया।

विज्ञापन


22 सितंबर को पटना में यह हाई प्रोफाइल घटना हुई थी। जिम ट्रेनर विक्रम को गोली मारी गई थी जिसमें वह बाल बाल बच गया था। घटना के बाद घायल जिम ट्रेनर ने पुलिस के सामने खुशबू सिंह और उसके फिजियोथेरेपिस्ट पति डॉ. राजीव कुमार सिंह का नाम लिया था। इसके बाद 4 दिनों की जांच-पड़ताल और ठोस सबूतों के आधार पर पुलिस ने 22 सितंबर की रात खुशबू और उसके पति डॉ राजीव कुमार सिंह को हिरासत में ले लिया था। 

पुलिस ने लाइनर का काम करने वाले मिहिर सिंह और तीन शूटर्स को भी गिरफ्तार किया था। 23 सितंबर एसएसपी ने हाई प्रोफाइल केस का खुलासा भी कर दिया था। घायल विक्रम 11 दिन तक पीएमसीएच में एडमिट रहा था और इस घटना में बच गया था। इस घटना में खुशबू के पति डॉक्टर राजीव कुमार सिंह को जमानत मिल गई लेकिन खुशबू की जमानत याचिका खारिज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें