फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: मोदी जी झूठ बोलने की फैक्टरी, उन्होंने धोखा दिया; मंच से बोले तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी भी हुए हमलावर

Tue, 30 Apr 2024 04:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने मोदी सरकार पर जमकर बोला। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी झूठ बोलने के फैक्टरी है। उन्होंने सभी को धोखा दिया है, सभी से झूठ बोला है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद और वैशाली लोकसभा से राजद प्रत्याशी विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला के नामांकन से पूर्व मुजफ्फरपुर क्लब में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी समेत कई नेता और विधायक पहुंचे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी एक साथ एनडीए सरकार पर जमकर बरसे।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अब भाजपा को हराना है। उन्होंने भाजपा भगाओ और देश बचाओ का नारा भी लगाया। तेजस्वी यादव ने फिर कहा कि मोदी जी झूठ बोलने के फैक्टरी है। उन्होंने सभी को धोखा दिया है, सभी से झूठ बोला है। अब यह जुमलाबाजी नहीं चलने वाली है। अभी एक करोड़ युवाओं की सरकारी नौकरी हमारी सरकार आने के बाद मिलेगी। हम चाहते हैं कि अगला 15 अगस्त का तिरंगा लाल किले से इंडी अलाइंस के लोगों द्वारा फहराया जाए।

इधर, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि हमलोग जो लड़ाई लड़ रहे हैं, ये एक बड़ी आजादी की लड़ाई है। हमारे पूर्वजों ने जो अंग्रेजों से लड़ाई कर आजादी दिलवाई उसी तरीके से हम सभी आजाद होंगे। अब दबे कुचले लोगों को आरक्षण नही देंगे तो हम आगे कैसे बढ़ेंगे। आजादी से पहले हमारे हाथ से कोई पानी नहीं पीना चाहता था, आज बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की देन है कि आज मैं आपके सामने खड़ा हूं। मैं मोदी का विरोधी नहीं हूं, मैं तो जनता की आवाज हूं। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा सिर्फ वादा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें