Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में भीषण गर्मी बढ़ने के साथ AES के बढ़ने के मामले में फिर से इजाफा होना शुरू हो गया है। अब AES के दो नए केस की पुष्टि के बाद एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती दो बच्चे संक्रमिक पाए गए। मामले की पुष्टि मुख्य चिकित्सक पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर ने की है।
भीषण गर्मी और उमस के बीच में एक बार फिर से बच्चों के बीमारी AES में तेजी से इजाफा होने लगा है। लगातार मामले में इजाफे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। सभी पीएचसी और सीएचसी सदर अस्पताल के साथ मेडिकल कॉलेज अलर्ट पर है। दर्जनों बच्चों के बुखार से प्रभावित होने के बाद अब इलाज हेतु भर्ती हुए है। वहीं इसके साथ ही SKMCH में दो केस की पुष्टि के बाद अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग आ गया है। दो केस की पुष्टि वैशाली जिले और मुजफ्फरपुर जिले की है, जिसमें एक कुढ़नी प्रखंड के मनियारी क्षेत्र शामिल है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए सदर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर ने बताया कि गर्मी में तेजी से इजाफे के साथ इसके मामले सामने आए हैं। ऐसे में दो केस सामने आए हैं। जबकि एक अन्य जिले का है। हालांकि दोनों बच्चों का इलाज कराकर डिस्चार्ज कर दिया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।