फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 17 Mar 2024 11:19 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar News: बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक सरकारी विद्यालय में कार्यरत नियोजित शिक्षक कन्हैया कुमार शाह की मौत हो गई। घटना छौराही थाना क्षेत्र के परोरा चौक के समीप की है। 
विज्ञापन
दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के चेरिया बरियारपुर निवासी कन्हैया कुमार साह नियोजित शिक्षक के रूप में वर्ष 2007 में योगदान दिया था और फिलहाल वह छौराही प्रखंड के परोरा मध्य विद्यालय में पदस्थापित थे। प्रत्येक दिन की भांति शनिवार को विद्यालय गए और शिक्षण कार्य खत्म करने के बाद अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
इसी क्रम में किसी अज्ञात वाहन ने परोड़ा चौक के समीप उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जब तक लोग उन्हें बचाने का प्रयास करते तब तक घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी। तत्पश्चात उन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, आगे की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें