ट्रेन से कटकर दो कॉलेज छात्राओं की मौत
- फोटो : फाइल फोटो
बिहार के मुंगेर में रतनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से कॉलेज की दो छात्राओं की मौत हो गई। जान गंवाने वाली दोनों छात्राएं बरियारपुर की बताई जा रही हैं। घटना दानापुर साहिबगंज इंटरसिटी ट्रेन से हुई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर आरपीएफ के साथ रेल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रेलवे ट्रैक से दोनों शव को हटाया जा रहा है। इस घटना के बाद से दो घंटे से परिचालन बाधित है। दोनों छात्राएं एसबीएन कालेज पाटम की बताई जा रही हैं। दोनों सहेलियां थीं और इंटर में पढ़ती थीं।