फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Road Accident: जमुई में प्रशिक्षण लेने जा रहे दो लोगों को ट्रक ने कुचला, मौके पर भाई की मौत, बहन घायल

Thu, 09 May 2024 01:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar Road Accident: कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण लेने जा रहे बाइक सवार चचेरे भाई-बहन को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर भाई की मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई में लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र कोहवरबा-झाझा सड़क मार्ग स्थित जिनहरा के पास बाइक सवार चचेरे भाई-बहन को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन का एक हाथ कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना लक्ष्मीपुर थाने की पुलिस को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर लक्ष्मीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के घोरलाही निवासी अरविंद साव के 22 वर्षीय पुत्र पुष्कर कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल छात्रा व उसकी चचेरी बहन 17 वर्षीय विभा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पुष्कर कुमार अपनी चचेरी बहन विभा कुमारी के साथ गुरुवार सुबह बाइक पर सवार होकर कौशल विकास केंद्र प्रशिक्षण के लिए जा रही थी। तभी कोहवरबा-झाझा सड़क मार्ग स्थित जिनहरा के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चचेरे भाई-बहन को कुचल दिया, जिससे पुष्कर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना में विभा कुमारी के एक हाथ कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। जबकि ग्रामीणों ने ट्रक के उपचालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विभा कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई। इधर, थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि एक ट्रक द्वारा बाइक सवार दो लोगों को कुचल देने की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें