फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Giriraj Singh : केंद्रीय मंत्री गिरिराज गरजे- लव जिहाद खूब हुआ, अब वोट जिहाद हो रहा; मंदिर तोड़ने की बात उठाई

Thu, 09 May 2024 09:19 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमसे तो आप लड़ लेंगे। आपका अधिकार है। हम आपके पास रहेंगे। हम आपकी बात को मानेंगे और सुनेंगे। लेकिन, यह समय तानाशाह का समय है। समय जरूर बदल गया। तारीख जरूर बदल गई है। लेकिन, माहौल बिगड़ते जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय से भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी ने एक फिर से सुर्खियों में हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि देश की दिशा देखें। देश में जो हो रहा है, वह देखें। पूरे देश में पीएम मोदी को हराने के लिए वोट जिहाद हो रहा है। लव जिहाद हुआ, लैंड जिहाद हुआ और अब वोट जिहाद हो रहा है। इस वोट जिहाद को टक्कर देना तो पीएम मोदी के साथ एक-एक सनातनी को खड़ा होना पड़ेगा। तभी इसे टक्कर दे पाएंगे।
विज्ञापन



यह समय तानाशाह का समय है
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमसे तो आप लड़ लेंगे। आपका अधिकार है। हम आपके पास रहेंगे। हम आपकी बात को मानेंगे और सुनेंगे। लेकिन, यह समय तानाशाह का समय है। समय जरूर बदल गया। तारीख जरूर बदल गई है। लेकिन, माहौल बिगड़ते जा रहा है। आपको पता है इसी बेगूसराय में एक अतिपिछड़े समाज का मुखिया था। उसकी हत्या हो गई। आप जानते हैं उसकी हत्या क्यों हो गई? 60 प्रतिशत वहां हिन्दू थे। 40 प्रतिशत अन्य धर्म के थे। बीरेंद्र शर्मा की हत्या हो गई। यह हत्या नहीं चुनौती थी।

जब सनतान बचेगा तब भी आपकी जाति बचेगी
गिरिराज सिंह ने कहा कि आप वोट नहीं देंगे आप राष्ट्र निर्माण में पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे। बेगूसराय के खातोपुर में अगर हमारा शिव मंदिर टूटता है तो कोई जाए या न जाए अगर गिरिराज को कुर्बानी देनी होगी तो मैं वहां दूंगा। अगर खातोपुर में किसी मस्जिद का एक ईंट भी उखड़ गया होता तो बेगूसराय में आग लग गई होती। लेकिन, आपकी उपस्थिति रही। बेगूसराय के लोग अगर अपना समर्थन देते तो तस्वीर कुछ और होती। मैं विनती करता हूं कि जब सनतान बचेगा तब भी आपकी जाति बचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें