फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News: गया में ट्रेन पलटाने की साजिश, थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

Thu, 10 Oct 2024 06:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Accident News: बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। पटना-गया रेलखंड पर मंगलवार की देर रात मखदुमपुर और बेला स्टेशन के बीच नेयामतपुर हाल्ट के समीप पटरी पर बड़ा पत्थर रखकर इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की साजिश विफल हो गई।
 
विज्ञापन
ट्रेन पलटाने की साजिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले में ट्रेन को पलटाने की साजिश प्रकाश में आई है। हालांकि ट्रेन पायलट की सूझबुझ के कारण साजिश नाकाम हो गई। घटना पटना-गया रेलखंड पर मंगलवार की देर रात नेयामतपुर रेल हाल्ट के पास की है। वहीं ट्रेन के पायलट के बयान पर बेलागंज थाना में अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन इसमें कोई विशेष सफलता नहीं मिली है। अज्ञात अपराधियों ने रेल पटरी पर कंक्रीट का स्लीपर रखकर ट्रेन को पलटने की कोशिश की थी। रेलवे सूत्रों ने बताया कि गोमो हेडक्वार्टर के पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल और जहानाबाद रेल थाना को दी। जिन्होंने पुलिस को बताया है कि देर रात 12 बजे के करीब मखदुमपुर और बेला स्टेशन के बीच नेयामतपुर हाल्ट के समीप पटरी पर बड़ा पत्थर रखा दिखाई दिया। इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोकने की कोशिश की, लेकिन इंजन से कंक्रीट का स्लीपर टकरा गया और स्लीपर क्षतिग्रस्त होकर पटरी से इधर उधर बिखर गए। ट्रेन को रोक लिया गया। इस प्रकार इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन को पलटने की साजिश विफल हो गई।

लोको पायलट ने समय रहते पत्थर देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। जहानाबाद रेल थानाध्यक्ष दीप नारायण यादव ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने पटरी पर पत्थर(स्लीपर) रख दिया था। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने के बाद इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन को लोको पायलट ने इसकी सूचना जीआरपी थाने को दी। मौक पर पहुंच कर पुलिस एवं रेलकर्मियों के सहयोग से पत्थर हटाकर ट्रेन को चालू कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें