फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने सुशील मोदी पर कसा तंज, कहा- बेचारे को हटा दिया, डिप्टी सीएम भी नहीं बनाया

Sat, 21 Oct 2023 12:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

भाजपा द्वारा लगातार अटैक करने के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जाने दीजिए, करने दीजिए। जिसको जितना अटैक करना है करने दीजिए। हमको कोई परवाह नहीं है। 
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से भाजपा पर हमला बोला है। आप ही बताइए कि सुशील मोदी पहले क्या थे? आप जरा बताइए? वह यहां कब थे? जब तक साथ थे तो ठीक काम कर रहे थे। आजकल बेचारे को तो हटा दिया। हमको तो तकलीफ हुआ कि बेचरा को डिप्टी सीएम नहीं बनाया। अब आजकल रोज बोलते रहते हैं और खूब छपता है। हमको कोई मतलब नहीं है, खूब छपवाओ। नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो याद करवाते हैं कि बिहार के लिए कितना काम किया गया। हमारी बातें नहीं छपती है। आज कल तो मीडिया पर उनलोगों (मोदी सरकार) ने कब्जा कर लिया है। हमने कोई पार्टी की बात नहीं की थी। हम तो बिहार के हित में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


जिसको जितना अटैक करना है करने दीजिए, परवाह नहीं
भाजपा द्वारा लगातार अटैक करने के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जाने दीजिए, करने दीजिए। जिसको जितना अटैक करना है करने दीजिए। हमको कोई परवाह नहीं है। हमलोग रात दिन काम कर रहे हैं। कहीं पर कोई दिक्कत होती है तो एक-एक चीज पर बारिकी से नजर रखते हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम काम में लगे रहते हैं। मेरी इधर-उधर कोई दिलचस्पी नहीं है। बिहार के विकास में ही केवल मेरी दिलचस्पी है। 

मुख्यमंत्री बोले- मैंने जो कहा उसका गलत मतलब निकाला गया
इधर, मोतिहारी के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दिए गए भाषण के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने जो कहा उसका गलत मतलब निकाला गया। मोतिहारी में विवि बनाने की चर्चा थी। मेरे कहने का मतलब बीजेपी के साथ का बिलकुल नहीं था। मेरे कहने का मतलब था कि जो काम हुआ है उसे याद रखिए। मीडिया ने जो लिखा और दिखाया उससे दुख हुआ। मीडिया वालों पर भी दबाव है। हम जो कहते हैं उसको छपने नहीं दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें