फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बेगूसराय में युवक का मर्डर; घर में सो रहा था, अपराधियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sat, 21 Oct 2023 11:36 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

परिजनों ने बताया कि छोटू कुमार महतो खाना पीना खाने के बाद पिता के साथ डेरा पर सोने के लिए चला गया। इस दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने वहां पहुंचा और छोटू कुमार महतो को गोली मारकर हत्या कर दिया।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम करवाने अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने घर में सो रहा था, इसी दौरान अपराधी घर घुसे और गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट गुरदासपुर वार्ड नंबर 21 की है। मृत युवक की पहचान एफसीआई थाना क्षेत्र के बिहट गुरदासपुर वार्ड नंबर 21 के रहने वाले भूषण महत्व का पुत्र छोटू कुमार महतो के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि छोटू कुमार महतो खाना पीना खाने के बाद पिता के साथ डेरा पर सोने के लिए चला गया। इस दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने वहां पहुंचा और छोटू कुमार महतो को गोली मारकर हत्या कर दिया। उन्होंने बताया कि आज 3:00 बजे अहले सुबह पता चला कि किसी ने छोटू कुमार महतो को गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि छोटू कुमार महतो को किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी कि फिर भी किसने और क्यों उसकी हत्या की, यह जांच का विषय है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 

जांच में जुटी पुलिस
परिजनों इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने एफसीआई थाना पुलिस को दी। मौके पर एफसीआई थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि एफसीआई थाना क्षेत्र के बिहट गुरदासपुर गांव में किसी अज्ञात अपराधी ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। फिलहाल परिजनों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। योगेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक छोटू कुमार महतो मजदूरी करता था और मजदूरी कर पूरे परिवार को भरण पोषण करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें