फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बेगूसराय में युवक को मारी गोली; दबंगों से दुकानदार को बचाया था, घर घुसकर दागी दो गोली

Thu, 21 Dec 2023 10:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

परिजनों ने आरोप लगाया कि बुधवार को गांव में नाश्ता दुकानदार के साथ नीतीश कुमार विवाद कर रहा था। इसी बात पर विजय राम ने नीतीश कुमार को ऐसा करने से मना किया था। इतनी सी बात पर युवक ने उसे गोली मार दी। 
विज्ञापन
युवक की हालत गंभीर है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में आपराधिक वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार देर रात रात बेखौफ बदमाशों ने घर के बाहर निकले एक युवक को गोली मार दी। दो गोली लगने से युवा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। स्थानीय लोगों ने आननफानन में उसे गंभीर हालत में जख्मी युवक को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना लाखो ओपी थाना क्षेत्र के धबौली गांव की है। 

विज्ञापन


गांव के दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी
मिली जानकारी के अनुसार उपेंद्र राम का 32 वर्षीय पुत्र विजय राम बुधवार की रात करीब 11:30 बजे घर से बाहर शौच के लिए निकला। तभी घात लगाए गांव के दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक के परिजनों ने बताया कि तीन माह पहले विजय राम के चचेरे भाई ने गांव के दबंग नीतीश राम का चारा काटने से मना किया था। इसको लेकर विजय राम के चचेरे भाई को नीतीश राम पहले भी चाकू मारा था। जब विजय बीच बचाव करने  गया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया था।  उस मामले में कोई मुकदमा नहीं हुआ था और थाना पर पंचायत कर मामले को सुलझाया गया था। 

नाश्ता दुकानदार को दबंग से बचाया तो रात में खाई गोली
परिजनों ने आरोप लगाया कि बुधवार को गांव में नाश्ता दुकानदार के साथ नीतीश कुमार विवाद कर रहा था। इसी बात पर विजय राम ने नीतीश कुमार को ऐसा करने से मना किया था। इसी से गुस्साए नीतीश ने अपने साथी गौतम के साथ बुधवार रात विजय के घर पर पहुंचकर उसे गोली मार दिया। लाखो थाना पुलिस रात में घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की है। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें