फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Caste Census : आंकड़ों पर कल आमने-सामने होंगे सरकार-विपक्ष के नेता; सीएम नीतीश ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

Mon, 02 Oct 2023 08:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को सर्वदलीय बैठक करेंगे। उन्होंने कहा है कि मंगलवार को हम सभी दलों के लोगों के सामने जातीय गणना से संबंधित आंकड़ों को प्रेजेंटेशन देंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार तो मुसलमानों की विरोधी है।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद अब मंगलवार को साफ हो जाएगा कि किस पार्टी के नेता सचमुच इसपर अंधविश्वास या अविश्वास कर रहे हैं। सोमवार को इसकी रिपोर्ट जारी होने के बाद विपक्षी दलों ने इसे भ्रामक और अविश्वसनीय करार दिया। सत्तारूढ़ दलों के भी कुछ अगड़े नेताओं ने इसे सही नहीं माना। लेकिन, असल लिटमस टेस्ट मंगलवार को होगा, जब सभी दल एक जगह जुटेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर मीडिया से मुखातिब हुए उन्होंने बताया कि मंगलवार को सर्वदलीय बैठक करेंगे। 

विज्ञापन


अभी कुछ नहीं बोलेंगे, इस बैठक के बाद फैसला लेंगे
उन्होंने कहा है कि मंगलवार को सरकार सभी दलों के लोगों के सामने जातीय गणना से संबंधित आंकड़ों का प्रेजेंटेशन देगी। इसके बाद जो करेंगे, वह सब को पता चल जाएगा। नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने जातीय गणना के रिपोर्ट को जारी कर दिया है, लेकिन इसके आगे सरकार क्या कदम उठाएगी, इसपर अभी कुछ नहीं बोलेंगे। कल बिहार के सारे राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है, जिसमें राज्य सरकार के अधिकारी जातीय जनगणना पर प्रेजेंटेशन देंगे। उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। जानकारों के अनुसार इस बैठक में सरकार कोई बड़ा फैसला लेने नहीं जा रही है। यह बैठक इस रिपोर्ट पर सर्वदलीय राय की स्पष्टता के लिए बुलाई जा रही है।

"केंद्र सरकार मुसलमानों की विरोधी"
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि वह लोग कुछ कर रहा है? उन लोगों को क्या आइडिया है? क्यों नहीं पूरे देश में जातीय जनगणना करा रहे हैं? पूरे देश में अति पिछड़ों को अलग से आरक्षण क्यों नहीं दिया जा रहा है? SC-ST के लिए क्यों नहीं कुछ किया गया? नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार तो मुसलमानों की विरोधी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि देखियेगा अब आगे क्या होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें