फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बेगूसराय में फिर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या; पुलिस मामले की जांच में जुटी

Mon, 02 Oct 2023 07:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar: पुलिस अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बलवाड़ा में कुछ अपराधियों के द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली थी। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के साथ मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, गोली मारकर हत्या कर देने की खबर सुनते ही परिजनों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के बलवाड़ा गांव की है। मृतक पहचान बलवाड़ा गांव के रहने वाले दिवंगत मोहम्मद अयूब के बेटे मोहम्मद मुनाजिर उर्फ जुम्मन के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मो. मुनाजिर की पत्नी ने बताया कि घर में पति और पत्नी दोनों सोए हुए थे। अचानक वह दो बजे रात में घर से बाहर निकले। तभी अपराधियों ने उन्हें सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर जब तक घर से बाहर निकले तब तक अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। जबकि मो. मुनाजिर उर्फ जुम्मन खून से लथपथ होकर वहीं पर गिर पड़े। उसके बाद परिजन आनन-फानन में घायल मुनाजिर को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों ने बरौनी थाना पुलिस को सूचना दी। बरौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की हकीकत जानने में जुट गई।

पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बलवाड़ा में कुछ अपराधियों के द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली थी। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मो. मुनाजिर की गोली मारकर हत्या क्यों की गई है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें