फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नीतीश कुमार कहां हैं?, एनडीए नेता पूछ रहे; मांझी बोले- राजनीतिक साजिश चल रही, गिरिराज ने कर दी यह मांग

Mon, 04 Dec 2023 02:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- जीतन राम मांझी ने कहा कि पिछले 10 दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब है। उनको कुछ हुआ भी है या फिर सिर्फ उनके साथ राजनैतिक साजिश चल रही है?  
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य की चिंता उनके विरोधियों को भी खूब हो रही है। इन दिनों उनके घोर विरोधी बने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर आवाज उठाया है। हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा कि पिछले 10 दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब है। उनको कुछ हुआ भी है या फिर सिर्फ उनके साथ राजनैतिक साजिश चल रही है? नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए जिससे पता चले कि उनकी स्थिति कैसी है? मांझी ने कहा कि महागठबंधन के वरीय नेताओं को आगे आकर मुख्यमंत्री की तबीयत के बारे में जानकारी देना चाहिए

विज्ञापन




केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी रख दी यह मांग
वहीं मांझी की मांग से भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी सहमत नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा। नीतीश कुमार केवल एक गठबंधन के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि पूरे बिहार के मुख्यमंत्री हैं इसलिए जीतन राम मांझी जी की चिंता जायज है और इसकी हमे भी चिंता है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए। 


डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज
बताया जा रहा है कि 27 नवंबर से ही सीएम नीतीश कुमार किसी कार्यक्रम में नहीं दिखे। डॉक्टर का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फ्लू हुआ है। सर्दी-खांसी के साथ उन्हें फीवर भी है। डॉक्टरों की निगरानी में मुख्यमंत्री का इलाज चल रहा है और वह आराम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें