फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत; बच्चों के लिए कपड़े लेकर ससुराल जा रहे थे दो, अचानक ऐसा हुआ

Mon, 04 Dec 2023 01:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

बाइक ने खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के कुरई गांव के पास की है। रविवार देर रात बाइक ने खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन


रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस के अनुसार, सड़क हादसे में तीन युवकों के मौत की सूचना मिली है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे का कारण अत्यधिक रफ्तार बताया जा रहा है। रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और ट्रक में जा घुसी। मरने वालों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के कटरा गांव के रामसेवक बिंद के 29 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार, सदा बिंद के 19 वर्षीय पुत्र फूलचंद कुमार और भला बिंद के 30 वर्षीय पुत्र शशि कुमार के रूप में हुई। 

रविवार को ही परदेस से लौटा था दिलीप
परिजनों का कहना है कि दिलीप कुमार बाहर में रहकर कमाता था। रविवार को ही परदेस से लौट कर अपने गांव कटरा आया था। बच्चों के लिए कपड़े की खरीदारी कर बाइक पर सवार होकर फूलचंद और शशि कुमार के साथ अपने ससुराल जा रहे थे। तभी चैनपुर कर्जी रोड में कुरई गांव के पास सड़क पर ही ट्रैक्टर खड़ा था, जिसे वह देख नहीं पाया और बाइक उसी से जाकर टकरा गई। इसमें घटनास्थल पर ही दिलीप और शशि कुमार की मौत हो गई। फूलचंद बिंद घायल हो गया। इसे ग्रामीणों ने अस्पताल लाया गया था। लेकिन, उन्होंने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें