फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई बाइक: Yamaha FZ25 Monster Energy Moto GP Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 20 Jul 2021 04:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय बाइक Yamaha FZ25 का नया एडिशन लॉन्च किया है। यामाहा ने एलान किया है कि उसकी इस क्वार्टर-लीटर नेकेड रोडस्टर बाइक के नए एडिशन को लिमिटेड संख्या में ही उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
Yamaha FZ25 Monster Energy Moto GP Edition - फोटो : Yamaha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय बाइक Yamaha FZ25 का नया एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने मंगलवार को भारतीय बाजार में FZ 25 Monster Energy Yamaha MotoGP Edition (यामाहा एफजेड 25 मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन) लॉन्च किया। नए स्पेशल एडिशन मॉडल की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,36,800 रुपये तय की गई है। 
विज्ञापन


यामाहा ने एलान किया है कि उसकी इस क्वार्टर-लीटर नेकेड रोडस्टर बाइक के नए एडिशन को लिमिटेड संख्या में ही उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि यह स्पेशल एडिशन मॉडल कितनी यूनिट्स तक सीमित रहेगा। बता दें कि इस मोटोजीपी वेरिएंट में कई कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। यामाहा मोटर इंडिया ने अपने 'द कॉल ऑफ द ब्लू' अभियान के तहत एफजेड 25 मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन को लॉन्च किया है। नया FZ25 मॉन्स्टर एनर्जी मोटो जीपी एडिशन जुलाई 2021 के आखिर तक भारत में उपलब्ध होगा। 

डिजाइन और फीचर्स

Yamaha FZ25 Monster Energy Moto GP Edition - फोटो : Yamaha

यामाहा एफजेड 25 के इस स्पेशल एडिशन में टैंक श्राउड, फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर यामाहा मोटोजीपी की ब्रांडिंग दी गई है। इसके अलावा इस बाइक के टैंक कफन और साइड पैनल पर मॉन्स्टर एनर्जी डिकल्स लगाए गए हैं, जिससे इसका लुक काफी आक्रामक लगता है। नया स्पेशल एडिशन मॉडल FZ 25 में कई फीचर्स मिलते हैं जिसमें एक मल्टी-फंक्शन नेगेटिव एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्लास-डी बीआई फंक्शनल एलईडी हेडलाइट, एलईडी डे टाइम रनिंग लैंप और बहुत कुछ शामिल हैं। 
विज्ञापन

इंजन और पावर

Yamaha FZ25 Monster Energy Moto GP Edition - फोटो : Yamaha
FZ 25 मॉडल में वही 249 cc एयर कूल्ड, SOHC, 4 स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 8,000 rpm पर 20.8 PS का अधिकतम पावर और 6000 rpm पर 20.1 Nm का पीक टार्क जेनरेट करता है।

इस मौके पर यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन मोटोफुमी शितारा ने कहा, "द कॉल ऑफ द ब्लू की भावना यामाहा के रेसिंग डीएनए से पैदा हुई है। इस साल मोटोजीपी में हमारा प्रदर्शन असाधारण रहा है। अब तक हम तीनों स्टैंडिंग - टीम, कंस्ट्रक्टर और राइडर में नंबर 1 पर हैं। एक ब्रांड के रूप में, हमारा उद्देश्य भारतीय सड़कों पर ग्लोबल रेसिंग उत्साह लाना है और आज हम भारतीय ग्राहकों के लिए एफजेड 25 मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटो जीपी एडिशन लॉन्च कर रहे हैं। आगे बढ़ते हुए, कंपनी भारत के लिए अपनी ब्रांड प्रतिबद्धता के एक हिस्से के रूप में और अधिक रोमांचक उत्पादों को पेश करना जारी रखेगी।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें