फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Sales In March: मार्च में सबसे ज्यादा हुई इन गाड़ियों की बिक्री, टॉप-10 में मारुति, टाटा, ह्यूंदै शामिल

Tue, 11 Apr 2023 01:28 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मार्च 2023 के दौरान देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ियों की लिस्ट सामने आई है। लिस्ट में मुताबिक मार्च महीने में किन गाड़ियों को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 9
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki

मार्च महीने में देश में किन गाड़ियों की सबसे ज्यादा डिमांड रही। इसकी जानकारी सामने आई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मार्च महीने में किस कंपनी की किस कार की सबसे ज्यादा डिमांड रही। इसके साथ ही यह भी जानकारी दे रहे हैं कि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कैसा प्रदर्शन रहा।

विज्ञापन

टॉप पर मारुति

2 of 9
Auto Expo 2020 Maruti Swift Hybrid - फोटो : Social Media

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की कारों को मार्च महीने में सबसे ज्यादा पसंद किया गया। टॉप-10 गाड़ियों में से सात सिर्फ मारुति की रहीं। कंपनी की स्विफ्ट कार की सबसे ज्यादा यूनिट्स की बिक्री मार्च महीने में हुई। कंपनी ने एक महीने में स्विफ्ट की 17559 यूनिट्स की बिक्री की है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर यह 28.89 फीसदी की बढ़ोतरी है। मारुति की इस हैचबैक का कुल बिक्री में 12.33 हिस्सा रहा।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह

विज्ञापन

दूसरे नंबर पर रही वैगन आर

3 of 9
Maruti Suzuki Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki

मारुति की ओर से लंबे समय तक ग्राहकों की पसंद बनी रहने वाली वैगन आर भी मार्च महीने में दूसरे नंबर पर रही। मार्च में इस हैचबैक कार की कुल 17305 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी ग्रोथ नेगेटिव रही। कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि में 7329 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री की थी।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च

तीसरे नंबर पर रही ब्रेजा

4 of 9
मारुति ब्रेजा - फोटो : maruti suzuki

मारुति की ही कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही। मार्च 2023 में मारुति ने 16227 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले साल इसी महीने में 12439 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने इस साल मार्च महीने में 3788 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री की।

यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी

विज्ञापन

नंबर चार पर रही बलेनो

5 of 9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो भी इस लिस्ट में टॉप- में शामिल रही। मार्च महीने में बलेनो की कुल 16168 यूनिट्स की बिक्री हुई। 11.35 फीसदी की पॉजिटिव ग्रोथ के साथ बलेनो ने पिछले साल के मुकाबले 1648 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री की।

यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित

विज्ञापन

पांचवें पायदान पर टाटा नेक्सन

6 of 9
टाटा नेक्सन - फोटो : tata motors

टाटा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी में से एक नेक्सन की मार्च में भी बेहतरीन डिमांड रही। कंपनी ने मार्च महीने में इसकी 14769 यूनिट्स की बिक्री की। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 454 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री मार्च 2023 में की।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत

विज्ञापन

ह्यूंदै क्रेटा का जादू भी बरकरार

7 of 9
For Reference Only - फोटो : hyundai india

साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भी क्रेटा एसयूवी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी की मार्च महीने में कुल 14026 यूनिट्स की बिक्री हुई। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने इस साल मार्च में 3494 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री की।
 

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

सेडान की भी रही डिमांड

8 of 9
मारुति डिजायर - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति की कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर भी भारतीय ग्राहकों को काफी ज्यादा पसंद आती है। मार्च महीने में इसकी कुल 13394 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर देखें तो इसकी बिक्री में 28.08 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। मार्च 2022 में कंपनी ने 18623 यूनिट्स की बिक्री की थी।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन

मार्च में इनकी भी रही डिमांड

9 of 9
टाटा पंच - फोटो : सोशल मीडिया
मार्च महीने में मारुति ईको, टाटा पंच और मारुति ग्रैंड विटारा को भी ग्राहकों ने काफी ज्यादा पसंद किया। जानकारी के मुताबिक ईको की कुल 11995, पंच की 10894 और ग्रैंड विटारा की 10045 यूनिट्स की बिक्री मार्च 2023 में हुई।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें