फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: कार से सफर को आसान बनाते हैं ये पांच एक्सटीरियर फीचर्स, जानें किस तरह करते हैं काम

Sat, 02 Dec 2023 09:42 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोगों को सबसे ज्यादा कार से सफर करना अच्छा लगता है। साथ ही कार से सफर के दौरान कौन से पांच एक्सटीरियर फीचर्स मदद करते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Hummer H2 - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर लोग अपनी कारों को अलग दिखाने के लिए कुछ एक्सेसरीज और पार्ट्स लगवाते हैं। लेकिन इनमें से पांच ऐसे पार्ट्स हैं जिनके कारण सफर के दौरान काफी आसानी होती है। हम इस खबर में आपको ऐसे पांच एक्सटीरियर पार्ट्स की जानकारी दे रहे हैं। जिनसे सफर काफी आसान हो जाता है।

विज्ञापन


अलॉय व्हील्स
कारों में अलॉय व्हील्स का उपयोग काफी ज्यादा किया जाता है। कंपनियों की ओर से कारों के टॉप वैरिएंट्स में अलॉय व्हील्स दिए जाते हैं। वहीं जिन कारों में स्टील रिम दिए जाते हैं, उनमें भी ग्राहक बाजार में मिलने वाले अलॉय व्हील्स लगवाते हैं। यह ना सिर्फ दिखने में काफी स्टाइलिश होते हैं, बल्कि स्टील रिम के मुकाबले इनका वजन भी कम होता है। जिससे कार चलाते हुए ड्राइवर को बेहतर अनुभव मिलता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन


बोनट हुड
कुछ एसयूवी में कंपनियों की ओर से बोनट के ऊपर एक हुड लगाया जाता है। देखने में यह भले ही स्टाइलिश लगता है लेकिन इसका असल काम किसी को नहीं पता होता। ज्यादातर बड़े इंजन वाली कारों और एसयूवी में बोनट के ऊपर एक उभार मिलता है। जो लोगों को स्टाइलिश लगता है, लेकिन इस उभार को हुड कहा जाता है। जिसका काम इंजन को अतिरिक्त हवा पहुंचाना होता है। बड़े इंजन की कारों और एसयूवी को कई बार ज्यादा हवा की जरूरत पड़ती है, जिससे इंजन के तापमान को कंट्रोल किया जा सके। ऐसे में हुड के जरिए कारों को अतिरिक्त हवा मिलती है। इंजन तक हवा पहुंचाने के साथ ही यह गर्म हवा को बाहर निकालने का काम भी करता है।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका

रूफ रेल
ज्यादातर एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट के वाहनों में ही रूफ रेल लगाई जाती हैं। इससे ना सिर्फ वाहन ज्यादा ऊंचा लगता है बल्कि इससे एसयूवी या एमपीवी ज्यादा स्टाइलिश भी लगती हैं। इनका सही उपयोग कैरियर लगाने या सामान रखने में होता है। एक बार छत पर सामान रखने के बाद आसानी से रस्सी का उपयोग कर रूफ रेल के साथ बांधकर सामान को आसानी से ज्यादा दूरी तक ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

डीआरएल
डीआरएल को डे टाइम रनिंग लाइट भी कहते हैं। यह किसी भी वाहन में आगे की ओर हैडलाइट या उसके आस-पास लगाई जाती हैं। दिन हो या रात, यह हमेशा जलती रहती हैं। जब भी वाहन को ऑन किया जाता है तभी यह जल जाती हैं और जब वाहन को बंद किया जाता है, तभी यह बंद होती हैं। यह सड़क पर आपकी मौजूदगी को दिखाकर हादसों से बचाने का काम करती हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को यह सिर्फ आकर्षक लगती है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

स्पॉयलर
सबसे ज्यादा लोगों को कारों में मिलने वाले इस पार्ट के बारे में नहीं पता होता। लोगों को लगता है कि यह सिर्फ डिजाइन और स्टाइल के लिए उपयोग किए जाते हैं। लेकिन इनका असली उपयोग कार को ज्यादा एयरोडाइनैमिक बनाने में किया जाता है। अक्सर इन्हें उन कारों में लगाया जाता है जो काफी तेज स्पीड से चलती हैं।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें