साल 2022 का आखिरी महीना कार कंपनियों के लिए मिला-जुला रहा। ऑफर्स के बाद भी कई कंपनियों की बिक्री 2021 के मुकाबले कम रही। दिसंबर 2022 में किस कंपनी ने कितनी कारों की बिक्री की। आइए जानते हैं।
दिसंबर 2022 के दौरान कार कंपनियों की ओर से आकर्षक ऑफर्स दिए गए। इसके बाद भी कई कंपनियों की बिक्री ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कम रही। फाडा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक टॉप-10 कार कंपनियों ने इस दौरान कितनी कारों की बिक्री की। इसकी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।
विज्ञापन
मिली-जुली रही बिक्री
2 of 11
किया कैरेंस
- फोटो : kia india
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक कार कंपनियों के लिए साल 2022 का आखिरी महीना मिला-जुला रहा। कुछ कार कंपनियों ने साल 2021 के मुकाबले थोड़ी ज्यादा बिक्री की और कुछ की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई।
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी के लिए भी साल 2022 का आखिरी महीना थोड़ा बेहतर रहा। कंपनी ने ईयर ऑन ईयर बेसिस के मुकाबले साल 2022 के दिसंबर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की। कंपनी ने दिसंबर 2022 में कुल 116662 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि दिसंबर 2021 के दौरान कंपनी ने कुल 108618 यूनिट्स की बिक्री की थी। बाजार के हिसाब से दिसंबर 2022 में कंपनी का कुल हिस्सा 41.66 फीसदी रहा, जबकि 2021 में 41.95 फीसदी बाजार पर कंपनी का कब्जा रहा था।
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै ने भी दिसंबर 2022 में कुल 41287 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि दिसंबर 2021 के दौरान कंपनी की कुल 40983 कारों की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने पिछले साल के आखिरी महीने में सिर्फ 304 कारों की ज्यादा बिक्री की।
टाटा मोटर्स ने दिसंबर 2022 में कुल 36826 कारों की बिक्री की। जबकि दिसंबर 2021 के दौरान कंपनी ने कुल 32706 यूनिट्स की बिक्री की थी। मार्केट शेयर के मुताबिक दिसंबर 2022 में कंपनी ने 13.15 फीसदी बाजार हासिल किया जबकि दिसंबर 2021 में यह आंकड़ा 12.63 फीसदी था।
एसयूवी बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी महिंद्रा के लिए भी दिसंबर 2022 बेहतर रहा। कंपनी ने इस दौरान कुल 26777 यूनिट्स की बिक्री की जबकि साल 2021 में इसी अवधि में कुल 19021 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसके मुताबिक साल 2022 के दिसंबर में निजी कारों की बिक्री में कंपनी का कुल हिस्सा 9.56 फीसदी रहा जो 2021 में 7.35 फीसदी था।
किआ मोटर्स ने भी भारत में काफी कम समय में अपने वाहनों के जरिए पहचान बना ली है। कंपनी ने दिसंबर 2022 में कुल 18126 यूनिट्स की बिक्री की जबकि 2021 में कंपनी ने कुल 12298 यूनिट्स की बिक्री की थी। बाजार के हिसाब से कंपनी ने 2022 दिसंबर में 6.47 फीसदी बाजार अपने नाम किया जबकि 2021 में सिर्फ 4.75 बाजार कंपनी ने हासिल किया था।
जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से भी भारत में कई बेहतरीन उत्पादों की बिक्री होती है। दिसंबर 2022 में कंपनी ने 10125 यूनिट्स की बिक्री की जबकि 2021 दिसंबर में यह आंकड़ा 11556 का था।
एक और जापानी कंपनी होंडा के लिए भी दिसंबर 2022 बिक्री के लिहाज से निराशाजनक रहा। कंपनी ने इस दौरान कुल 6816 यूनिट्स की बिक्री की जबकि 2021 में इसी अवधि में कंपनी ने कुल 7335 यूनिट्स की बिक्री की थी।
रेनो को कारों को भी दिसंबर में थोड़ा कम पसंद किया गया। कंपनी के आकर्षक ऑफर्स के बाद भी कुल 5877 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि 2021 में इसी दौरान 7883 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। मार्केट शेयर के मुताबिक 2022 दिसंबर में कंपनी के पास कुल 2.10 फीसदी बाजार आया जबकि 2021 दिसंबर में यह आंकड़ा 3.04 फीसदी का था।
लगातार अपने उत्पादों को बेहतर करने का फायदा स्कोडा और एमजी को भी मिला। दोनों कंपनियों ने दिसंबर 2022 में 2021 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। दोनों की ही बिक्री में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इजाफा हुआ। स्कोडा ने दिसंबर 2022 में कुल 6790 यूनिट्स और एमजी ने 3060 यूनिट्स की बिक्री की।