अमर उजाला
Wed, 4 January 2023
फॉक्सवैगन वर्टस मेड इन इंडिया सेडान कार है। जिसे लैटिन एनसीएपी क्रैश टेस्ट में पूरे फाइव स्टार मिले हैं।
वर्टस 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, मल्टी-कॉलिजन ब्रेक, जैसे 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है।
10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 521 लीटर का बूट स्पेस, आठ-स्पीकर ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
वर्टस को दो इंजन ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें एक 1.5-लीटर TSI EVO और 1.0-लीटर TSI इंजन है।
जीटी प्लस वैरिएंट वाली वर्टस में 150 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क मिलता है।
कम्फर्ट और हाईलाइन वैरिएंट में कार को 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क मिलता है।
इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 11.32 लाख रुपये है और इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 18.42 लाख रुपये है।
टाटा ने शुरू की इलेक्ट्रिक टियागो की टेस्ट ड्राइव, जानें खूबियां