फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata SUV: टाटा कर रही है दो बेहतरीन एसयूवी के फेसलिफ्ट की तैयारी, नए वर्जन में होंगे यह खास फीचर्स

Sun, 13 Nov 2022 02:15 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
टाटा हैरियर - फोटो : tata motors

देश की तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की ओर से जल्द ही दो बेहतरीन एसयूवी के फेसलिफ्ट मॉडल्स को भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों एसयूवी के फेसलिफ्ट मॉडल्स की टेस्टिंग की जा रही है। माना जा रहा है कि कंपनी की ओर से इन्हें अगले साल ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। फेसलिफ्ट के बाद इनमें क्या फीचर्स जोड़े जाएंगे, इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

टाटा लाएगी दो एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन

2 of 7
टाटा सफारी - फोटो : tata motors
टाटा की ओर से जिन दो एसयूवी के फेसलिफ्ट लाए जाने की चर्चा हो रही है, उनमें सफारी और हैरियर शामिल हैं। इन दोनों ही एसयूवी को मिड टर्म फेसलिफ्ट दिया जा सकता है। दोनों एसयूवी में कई नए फीचर्स को जोड़ा जा सकता है। इसी के साथ यह बाजार में मौजूद अन्य एसयूवी को कड़ी चुनौती देंगी।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
विज्ञापन

हो रही टेस्टिंग

3 of 7
टाटा सफारी और हैरियर - फोटो : tata motors
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन की टेस्टिंग की जा रही है। देश के कई शहरों में ट्रैफिक के बीच और हाइवे पर इनकी क्षमता को जांचा जा रहा है। कंपनी लॉन्च से पहले इन एसयूवी में आने वाली किसी भी परेशानी को दूर करने के लिए टेस्ट कर रही है। इसके साथ ही इन एसयूवी के माइलेज की जानकारी भी टेस्टिंग के दौरान मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें - Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ

मिल सकते हैं नए फीचर्स

4 of 7
टाटा हैरियर - फोटो : tata motors
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एसयूवी में कई नए फीचर्स को जोड़ा जा सकता है। इन फीचर्स में ADAS, 360 डिग्री कैमरा, बड़ी और बेहतर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, स्टेयरिंग व्हील माउंटिड कंट्रोल्स, पावर्ड टेलगेट जैसे कई फीचर्स को इन दोनों एसयूवी में शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार
विज्ञापन

बनेंगी दूसरी कंपनियों के लिए सिरदर्द

5 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
टाटा की दोनों एसयूवी के डिजाइन पहले ही बाजार में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इनकी तुलना लैंड रोवर की एसयूवी के साथ होती है। फेसलिफ्ट होने के बाद इनमें ज्यादा फीचर्स को जोड़ा जाता है तो यह दोनों एसयूवी बाजार में अन्य एसयूवी के लिए सिरदर्द बन सकती हैं। अपने सेगमेंट में इनका मुकाबला एमजी हेक्टर, महिंद्रा स्कॉर्पियो, महिंद्रा एक्सयूवी700, हुंडई अल्काजार, जीप कंपास, सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस जैसी एसूयूवी से होता है।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन

होती है जोरदार बिक्री

6 of 7
टाटा हैरियर - फोटो : tata motors
भारतीय बाजार में इन दोनों ही एसयूवी को काफी पसंद किया जाता है। अक्तूबर 2022 के दौरान भी इन दोनों ही एसयूवी की जमकर बिक्री हुई थी। फेस्टिव सीजन के दौरान 2700 से ज्यादा हैरियर और 1700 से ज्यादा सफारी को लोगों ने खरीदा था। इसी के साथ यह दोनों एसयूवी अपने सेगमेंट में टॉप-5 में जगह बनाने में कामयाब हुई थीं।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कीमत

7 of 7
टाटा सफारी - फोटो : tata motors
टाटा की ओर से फेस्टिव सीजन के बाद सभी कारों की कीमत बढ़ाई गई थी। जिसके बाद इन दोनों एसयूवी की कीमत भी बढ़ाई गई हैं। अब सफारी की एक्स शोरूम कीमत 15.44 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। वहीं टाटा हैरियर की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 14.80 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें