भारतीय बाजार में एसयूवी और हैचबैक के साथ सेडान कारों की भी बिक्री की जाती है। सितंबर 2023 में किस सेडान कार की बिक्री कितनी हुई। टॉप-5 में कौन सी कारें शामिल हुईं। आइए जानते हैं।
भारतीय बाजार में कुछ समय से एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्यादा मांग है। लेकिन इस बीच सेडान कारों की बिक्री में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि सितंबर 2023 के दौरान देशभर में किस कंपनी की किस सेडान कार की कितनी बिक्री हुई है।
विज्ञापन
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मारुति डिजायर
मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर डिजायर को ऑफर किया जाता है। इस सेडान कार को देश में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। सितंबर 2023 के दौरान इस सेडान कार की कुल 13880 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल सितंबर में इसकी 9601 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 45 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
ह्यूंदै ऑरा
ह्यूंदै की ओर से ऑरा को भी कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर लाया जाता है। इस लिस्ट में यह कार दूसरे नंबर पर रही। बीते महीने में इसकी कुल 3900 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इस कार की कुल बिक्री 4239 यूनिट्स रही थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में आठ फीसदी की कमी हुई है।
ह्यूंदै वर्ना
बीते महीने सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेडान कारों में तीसरा नंबर वर्ना का रहा। इस कार की सितंबर 2023 के दौरान कुल 2610 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इसकी कुल बिक्री 1654 यूनिट्स थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 58 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
होंडा अमेज
होंडा की ओर से अमेज इस लिस्ट में अगले नंबर पर रही। बीते महीने में इस कार की कुल 2577 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल इसकी कुल 4082 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 37 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।
फॉक्सवैगन वर्टुस
फॉक्सवैगन की वर्टुस बीते महीने पांचवीं सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेडान कार रही। सितंबर 2023 के दौरान इस कार की कुल बिक्री 1791 यूनिट्स रही। सितंबर 2022 के दौरान इस कार की कुल बिक्री 1986 यूनिट्स रही थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 10 फीसदी की कमी आई है।