फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Highways: सड़क परिवहन मंत्रालय ने रखा 13813 किलोमीटर लंबे हाइवे बनाने का लक्ष्य, जानें डिटेल

Sat, 03 Feb 2024 09:22 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि वह वित्तीय वर्ष 2024 के दौरान देशभर में रिकॉर्ड 13813 किलोमीटर लंबे हाइवे बनाएंगे।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष में 13,813 किलोमीटर राजमार्ग बनाकर एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाना है। मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


दो लेन से कम के राजमार्ग होंगे खत्म
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने अपने संबोधन में कहा कि उनके मंत्रालय का लक्ष्य 2027-28 तक दो लेन से कम राष्ट्रीय राजमार्गों को खत्म करना है। दो लेन से कम राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई मार्च 2012 में 25,517 किमी थी, जो कुल लंबाई का 30.1 प्रतिशत थी। वर्तमान में, दो-लेन से कम एनएच की कुल लंबाई 14,350 किमी (कुल लंबाई का 9.8 प्रतिशत) है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन


कब किया कितना निर्माण
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में 10,237 किलोमीटर, 2020-21 में 13,327 किलोमीटर, 2021-22 में 10,457 किलोमीटर, 2022-23 में 10,331 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया। मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष में दिसंबर तक 6,216 किमी एनएच का निर्माण किया है, जबकि एक साल पहले की अवधि में 5,774 किमी का निर्माण किया गया था।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन


मंत्रालय जुटाएगा रुपये
मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने आगे कहा कि सड़क मंत्रालय का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष में संपत्ति मुद्रीकरण के माध्यम से 40,000 करोड़ रुपये जुटाने का है। उन्होंने कहा, आगे चलकर सड़क परियोजनाओं के लिए और अधिक निजी निवेश होगा।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

विकसित देशों के बराबर होगा बुनियादी ढांचा
सचिव अनुराग जैन के मुताबिक, अगले 10-12 साल में भारत का सड़क बुनियादी ढांचा विकसित देशों के सड़क बुनियादी ढांचे के बराबर हो जाएगा। एनएचएआई और राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड देश में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें