फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: नई कार खरीदी है तो जरूर होनी चाहिए ये खास एक्सेसरीज, बढ़ जाती है गाड़ी की लाइफ

Mon, 06 May 2024 12:43 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपने नई कार खरीदी हैं तो आपको इस खबर पर खास ध्यान देना चाहिए। दरअसल नई कार की लाइफ बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आप कुछ एक्सेसरीज का इस्तेमाल करें। आगे जानिए क्या है इसकी पूरी डिटेल। 
विज्ञापन
Car Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑटोमोबाइल सेक्टर में कारों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि वाहन निर्माता गाड़ियों में नए-नए एडवांस फीचर्स दे रहे हैं। हालांकि, कारों के लोअर मॉडल से लेकर टॉप मॉडल तक में कुछ अलग-अलग फीचर्स दिए होते हैं। ऐसे में काफी लोग लोअर मॉडल की गाड़ी खरीदते हैं। इस वजह से कार में कुछ कमी रह जाती है या कई बार जरूरी एक्सेसरीज का फायदा नहीं मिल पाता है। आगे खबर में जानिए नई कार के साथ किन एक्सेसरीज की जरूरत होती है। 

विज्ञापन

कार कवर है जरूरी

आपने नई कार खरीदी है तो आपको कुछ एक्सेसरीज की जरूरत पड़ेगी। नई कार को धूल-मिट्टी से बचाने के लिए उसे ढककर रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में कार के लिए एक अच्छे कवर की जरूरत है। एक बढ़िया कार कवर गाड़ी को गंदगी के साथ सूरज की रोशनी और स्क्रैच से भी बचाएगा। कार को कवर करने से उसके पेंट की लाइफ लंबी हो जाती है। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर आप कार कवर खरीद सकते हैं। 

सेफ्टी सिस्टम

आजकल कारों में सेफ्टी के लिए कई तरह के फीचर्स दिए जा रहे हैं। हालांकि, अगर आपने लोअर वेरिएंट वाला मॉडल खरीदा है तो कई बार उसमें सेफ्टी के अच्छे फीचर्स नहीं मिलते हैं। ऐसे में कई बार लोग बाद में कुछ सेफ्टी फीचर्स को जुड़वाते हैं। इसके साथ ही चोरी से बचाने के लिए भी कुछ फीचर्स को एड किया जा सकता है। इस तरह से आप नई कार को बेहतर बना सकते हैं। यहां पर आपको इस बात का ध्यान रखना है कि कार में सेफ्टी फीचर्स किसी जानी-मानी कंपनी से ही लगवाएं, ताकि बाद में सिस्टम में कोई खराबी न हो। 
विज्ञापन

पार्किंग सेंसर फीचर

वाहन निर्माता गाड़ियों को काफी नई तकनीक के साथ पेश कर रहे हैं। कारों में पार्किंग सेंसर फीचर भी दिया जाता है। हालांकि, अगर आपकी कार में पार्किंग सेंसर का जरूरी फीचर नहीं है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप इस फीचर को आराम से अपनी कार में इंस्टॉल करवा सकते हैं। बाजार में ये फीचर अलग-अलग कीमत के साथ आता है। आप अपनी कार के लिए बेहतर पार्किंग सेंसर तकनीक को चुन सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें