अक्सर लोग नई कार खरीदने के बाद अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं। जो कार के लिए भारी पड़ जाती हैं। ऐसी कौन सी गलतियों को करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं।
भारत में कार खरीदना काफी बड़ी बात मानी जाती है। लेकिन कुछ लोग नई कार खरीदने के बाद कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं। जिसके बाद उनको बाद में पछताना पड़ता है। हम इस खबर में आपको ऐसी कुछ सामान्य गलतियों की जानकारी दे रहे हैं। जिनको ना करके आप अपनी नई कार की उम्र बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कार की सर्विस
नई कार खरीदने के बाद कई लोग कार को खराब सड़कों के साथ ही तेज स्पीड में चलाते हैं। लेकिन पहली सर्विस होने तक कार को आराम से चलाना चाहिए। साथ ही खराब सड़कों पर भी कार को चलाने से बचना चाहिए। साथ ही कार की सर्विस को हमेशा समय पर कंपनी के सर्विस सेंटर से करवानी चाहिए। इससे इंजन और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों को नुकसान से बचाया जा सकता है।
ज्यादा एक्सलरेशन देना
नई कार चलाने पर कुछ लोग बिना वजह ज्यादा एक्सलरेशन दे देते हैं। जिससे कार तेजी से पिक-अप लेती है। साथ ही इससे स्पीड भी बढ़ जाती है। जिससे दुर्घटना हो सकती है। इसके अलावा ज्यादा एक्सलरेशन के कारण इंजन को ज्यादा क्षमता से काम करना पड़ता है, जिससे ईंधन की खपत भी ज्यादा होती है।
पढ़ें मैनुअल बुक
कुछ ग्राहक हैं जो नई कार खरीदने के बाद उसको इस्तेमाल करने लग जाते हैं। वो इस बात पर बिलकुल भी ध्यान नहीं देते कि कार के साथ एक यूजर मैनुअल बुक भी आती है जिसमें कई ऐसी जरूरी बातें लिखी होती हैं जो आपकी मदद करेगी कार को लेकर, लेकिन लोग इसे नजरअंदाज कर देने हैं।
ओवरलोडिंग करना
किसी भी वाहन में एक तय सीमा तक ही वजन को रखा जा सकता है। जरूरत से ज्यादा वजन आपकी कार को जल्दी खराब कर सकता है। ओवर लोडिंग से गाड़ी के टायर्स, सस्पेंशन और इंजन पर बुरा असर पड़ता है। इससे गाड़ी की परफॉरमेंस खराब होने चांस बढ़ जाते हैं।
दूसरी कार को टो करना
किसी भी नई कार से किसी दूसरी कार को टोइंग करने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इसका सीधा असर आपकी कार के इंजन से कई अहम् पार्ट्स पर पड़ता है। लेकिन अगर कार की दो या तीन सर्विस हो गई हों तो किसी की मदद करने के लिए आप ऐसा करने के बारे में सोच सकते हैं।