भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को काफी पसंद किया जाता है। आप भी अपनी एसयूवी से ऑफ रोडिंग करने का मन बना रहे हैं। तो हम इस खबर में आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं, जिनसे अलग-अलग तरह से काफी आसानी से ऑफ रोडिंग की जा सकती है।
एसयूवी में मिलते हैं मोड्स
बाजार में कई तरह की एसयूवी ऑफर की जाती हैं। इन एसयूवी में ऑफ रोडिंग के लिए कई तरह के मोड्स भी दिए जाते हैं। इनमें स्नो, मड, सैंड जैसे कई मोड के साथ ही लो और हाई गियर जैसे विकल्प भी दिए जाते हैं। लेकिन इनके साथ ही कुछ और बातों का ध्यान रखते हुए ऑफ रोडिंग का मजा लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें -
Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
जंगल और पथरीले रास्तों पर रखें ध्यान
अगर आप अपनी एसयूवी के साथ जंगल और पथरीले रास्तों पर निकलना चाहते हैं। तो सबसे जरूरी यह होता है कि आपको अपनी एसयूवी के बारे में अच्छी तरह से जानकारी होनी चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि आपकी एसयूवी के डायमेंशन क्या हैं, उसकी क्षमता कितनी है और सबसे ज्यादा जरूरी बात कि आपकी कार की ग्राउंड क्लियरेंस कितनी है। अक्सर ऐसे रास्तों पर कई जगह पर ऊंचाई और गढ्डे होते हैं और ऐसे में कम ग्राउंड क्लियरेंस वाली एसयूवी होने पर आपको परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें -
Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
कीचड़ में रखें ध्यान
बरसात के अलावा भी ऑफ रोडिंग करते हुए अक्सर कीचड़ के बीच भी एसयूवी को चलाना पड़ सकता है। इसलिए जब भी आप किसी कीचड़ भरे रास्ते पर जाएं तो आपको अपनी एसयूवी का मूमेंटम इस तरह का रखना होगा कि आपकी कार के पहियों के बीच फिसलन कम रहे और आप कीचड़ में फंसे नहीं। कीचड़ भरे रास्ते में एसयूवी को अपने कंट्रोल में रख पाना आसान नहीं होता है। कीचड़ भरे रास्ते में ब्रेक के बार-बार इस्तेमाल से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें -
Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
रेगिस्तान में रखें यह ध्यान
अगर आप अपनी एसयूवी से रगिस्तान जैसे इलाके में ऑफ रोडिंग करना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। ऐसी जगहों पर एसयूवी चलाते हुए इंजन का आरपीएम ऊंचा रखना होता है। ऐसा न करने पर एसयूवी रेत में फंस भी सकती है। पहियों की फिसलन कम करने के लिए कार को धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं।
यह भी पढ़ें -
Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज