फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Sale In December: दिसंबर में ऑटोमोबाइल बिक्री में 21 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी हुई, फाडा ने जारी किए आंकड़े

Mon, 08 Jan 2024 10:46 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिसंबर महीने में भी वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बीते महीने में देशभर में कितने वाहनों की बिक्री हुई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
सेल कार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यात्री वाहन के साथ ही दो पहिया वाहन, कमर्शियल वाहन सहित सभी सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फाडा के मुताबिक दिसंबर 2023 के दौरान कितने वाहनों की बिक्री हुई है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


कितनी हुई बिक्री
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से दिसंबर महीने में कुल वाहनों की बिक्री में मंथ ऑन मंथ बेसिस पर करीब 30 फीसदी से ज्यादा की नेगेटिव बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 21 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर महीने में कुल 1990915 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2022 के दौरान देशभर में कुल 1643514 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन


किस सेगमेंट में कितनी हुई बिक्री
फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 293005 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि दिसंबर 2022 के दौरान यह संख्या 285429 थी। वहीं नवंबर महीने में यह संख्या 360431 यूनिट्स थी। दो पहिया वाहन सेगमेंट में दिसंबर 2023 के दौरान मोटरसाइकिल, स्कूटर और मोपेड की कुल बिक्री 1449693 यूनिट्स की रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 95449 यूनिट्स का रहा। दिसंबर में 78872 यूनिट्स ट्रैक्टर और 73896 यूनिट्स कमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

कैसी रही बिक्री
फाडा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में मंथली बेसिस पर करीब 18.71 फीसदी की नेगेटिव ग्रोथ रही। वहीं ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 2.65 फीसदी की ग्रोथ दर्ज हुई। दो पहिया वाहनों की बिक्री में मंथली बेसिस पर करीब 35.49 फीसदी की नेगेटिव ग्रोथ रही, जबकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर पिछले साल के मुकाबले बीते महीने में 27.56 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली। तिपहिया वाहनों की बिक्री में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 36.40 फीसदी और कमर्शियल वाहनों के सेगमेंट में करीब 1.31 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें