फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: हाइवे पर दूसरे वाहन को करना हो ओवरटेक, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी

Mon, 27 Nov 2023 11:56 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाइवे पर वाहन चलाते हुए सावधानी बरतने की जरुरत होती है। साथ ही ओवरटेक करते हुए भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। ओवरटेक करते हुए किन बातों का ध्यान रखें। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार चलाते हुए वैसे तो हर समय सावधानी बरतनी चाहिए। लेकिन हाइवे पर कार चलाते हुए ज्यादा सावधान रहने की जरुरत होती है। हाइवे पर अगर आप किसी दूसरे वाहन को ओवरटेक करते हैं, तो किन बातों का ध्यान रखकर सुरक्षित सफर किया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


गियर ना बदलें
हाइवे पर जब भी आप अपनी कार से दूसरे वाहने को ओवरटेक करने की प्रक्रिया को शुरू करें तो उस समय ध्यान रखें कि गाड़ी को हमेशा सही गियर में रखें। सही गियर में कार होने पर आपको ओवरटेक करने के लिए सही और जरूरी स्पीड हासिल होगी। जिससे आप आसानी से दूसरे वाहन को ओवरटेक कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन


दूसरे वाहन की स्पीड का रखें ध्यान
हाइवे पर अगर आपके सामने कोई ऐसा वाहन जा रहा है, जिसकी स्पीड आपकी गाड़ी की स्पीड से ज्यादा हो तो ऐसे वाहन को ओवरटेक तब करें जब सामने की ओर से सड़क पूरी तरह से खाली हो। अगर सामने की ओर से कोई और वाहन आ रहा हो तो बिल्कुल भी अपने आगे के वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश न करें। क्योंकि यहां पर ओवरटेक करने का मतलब है कि अब आपको ज्यादा स्पीड से अपना वाहन चलाना पड़ेगा और ऐसे में हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए ऐसी स्थिति में आराम से ड्राइव करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

पहाड़ों पर बरतें ये सावधानियां
पहाड़ी रास्ते पर ओवरटेकिंग करना सबसे ज्यादा मुश्किल होता है। क्योंकि यहां पर आपको चढ़ाई करते हुए ओवरटेक करना होता है। पहाड़ों पर ओवरटेक करने का सबसे सही तरीका यह होता है कि वहां पर हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि जब सामने का रास्ता पूरी तरह से दिखाई दे तभी ओवरटेकिंग के लिए आगे बढ़ें। कभी भी कॉर्नर पर ओवरटेकिंग करने की कोशिश न करें क्योंकि ऐसी स्थिति में आपको इस बात की जानकारी नहीं होती कि सामने की ओर से कोई वाहन आ रहा है या नहीं और ऐसी स्थिति में ओवरटेक करने की कोशिश करना आपके साथ ही अन्य वाहनों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। ओवरटेकिंग के दौरान हमेशा ध्यान रहे कि आप सामने चल रही गाड़ी को अपने दाएं ओर से ही ओवरटेक करेंगे।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें