अमर उजाला
Sun, 26 November 2023
कार में इंजन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। साथ ही इसमें कई पार्ट्स होते हैं।
कई पार्ट्स होने के कारण अगर इंजन में खराबी हो जाए तो इसे ठीक करना महंगा भी होता है।
कार में इंजन सीज होने का सबसे बड़ा कारण इंजन का ओवरहीट होना होता है।
टाइमिंग चेन अगर खराब हो जाए या फिर टूट जाए तो भी इंजन सीज होने का खतरा बढ़ जाता है।
बारिश के दौरान सड़कों पर भरे पानी के बीच कार चलाने पर भी इंजन में पानी जा सकता है। जिससे इंजन सीज हो सकता है।
खराब क्वालिटी के पेट्रोल या डीजल को कार में भरवाने के बाद सफर करने से भी इंजन सीज होने का खतरा बढ़ जाता है।
बाइक चलाते हुए ना करें ये गलतियां, बढ़ जाएगा खतरा