फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: जब शहर के ट्रैफिक में चलानी हो कार, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होंगे परेशान

Mon, 27 Nov 2023 10:43 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑफिस आने-जाने सहित अन्य कामों के लिए लोग कारों का उपयोग करते हैं। लेकिन ट्रैफिक के बीच कार को किन बातों का ध्यान रखते हुए चलाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Bengaluru Traffic Jam - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में हर साल लाखों की संख्या में कारों की बिक्री होती है। साथ ही अन्य वाहनों की संख्या में भी बढ़ोतरी के कारण सड़कों पर अक्सर भारी ट्रैफिक मिलता है। ऐसे में ट्रैफिक के बीच कार को चलाना काफी चुनौती भरा होता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ट्रैफिक में किन बातों का ध्यान रखकर कार चलानी चाहिए।

विज्ञापन


बिना वजह एक्सीलरेटर ना दबाएं
ट्रैफिक के बीच कार के एक्सीलरेटर को बिना वजह नहीं दबाना चाहिए। इससे इंजन पर बिना वजह भार पड़ता है और तेल की खपत भी होती है। जिससे आपका खर्च भी बढ़ता है। इसके अलावा ट्रैफिक के बीच ऐसा करने से अन्य वाहन सवार भी परेशान हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन


क्लच का इस तरह करें उपयोग
ट्रैफिक के बीच अगर आप कार चलाते हैं, तो आपको क्लच का भी समझदारी से उपयोग करना चाहिए। अगर कार को गियर में रखकर आप क्लच को दबाएं रखते हैं, तो इससे कार के इंजन पर भी अतिरिक्त भार पड़ता है और ईंधन की खपत भी ज्यादा होती है। साथ ही गलती से क्लच से पैर हटने पर हादसा होने का खतरा भी होता है। वहीं क्लच को दबाए रखने के कारण थकावट भी जल्दी होने लगती है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन


बार-बार लेन ना बदलें
ट्रैफिक में लंबे समय तक फंसे रहने के बाद लोग बार-बार लेन बदलकर ट्रैफिक से निकलने की कोशिश करते हैं। जबकि ऐसा करना ना सिर्फ आपके लिए बल्कि अन्य वाहनों के लिए परेशानी भरा हो सकता है। अपनी लेन में ही वाहन चलाने पर अन्य वाहनों को भी ट्रैफिक से निकलने में कम समय और असुविधा नहीं होती। लेकिन अगर बार-बार आप लेन बदलते हैं तो फिर आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और अन्य वाहनों को भी असुविधा होती है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

गाड़ी में करें यह काम
अगर आप ट्रैफिक के बीच फंसे हुए होते हैं तो आपको सबसे पहले खुद को शांत रखना होता है। साथ ही आप कार में अपनी पसंद का म्यूजिक सुन सकते हैं और पानी भी पी सकते हैं। जिससे आप ट्रैफिक के बीच भी तरोताजा रह सकें।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें