फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी तो करें ये चार काम, मिल जाएगी बेहतरीन डील, जानें सबकुछ

Sat, 13 Jan 2024 09:28 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी अपनी कार को बेचने की तैयारी कर रहे हैं। तो किन बातों का ध्यान रखकर बेहतरीन डील हासिल की जा सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
used car sale new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई कार खरीदने से पहले अक्सर लोग अपनी पुरानी कार को बेचते हैं। लेकिन कई बार उन्हें बेहतरीन डील नहीं मिल पाती। हम इस खबर में आपको ऐसी चार जानकारी दे रहे हैं। जिनको ध्यान रखते हुए अपनी कार को आसानी से बेहतरीन डील के साथ बेचा जा सकता है।

विज्ञापन


स्क्रैच और डेंट को हटवाएं
शहरों में ज्यादा ट्रैफिक के कारण कई बार कार चलाते हुए हल्के स्क्रैच और डेंट आ जाते हैं। लेकिन अगर आपको अपनी कार को बेहतरीन डील के साथ बेचना है तो कार बेचने से पहले ऐसी छोटी-मोटी कमियों को ठीक करवाएं।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन


इंजन और अन्य हिस्सों पर भी दें ध्यान
कार में सिर्फ स्क्रैच और डेंट-पेंट पर ही ध्यान न दें। इसके साथ ही कार का सही तरह से काम करना भी जरूरी होता है। कोई भी व्यक्ति ऐसी कार नहीं खरीदेगा जिसमें कई परेशानियां हों। ऐसे में अगर आपको बेहतरीन डील चाहिए तो आप अपनी कार के इंजन और अन्य हिस्सों में आ रही परेशानियों को भी सही करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन


कार के कागज करें तैयार
कई बार लोग लापरवाही के कारण वाहन के कागज अपडेट नहीं रखते। ऐसे में अगर आप कार बेचने की तैयारी कर रहे हैं तो सबसे पहले अपने वाहन के कागज अपडेट रखें। इनमें कार की इंश्योरेंस, प्रदूषण सर्टिफिकेट, आरसी जैसे कागज अपडेट करवाएं। अगर कार लोन पर थी तो आरसी से एचपी भी हटवाएं।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

सोशल मीडिया पर दें जानकारी
कार को जल्दी और बेहतरीन डील के साथ बेचने के लिए सोशल मीडिया के साथ ही कई कार बेचने वाले प्लेटफॉर्म पर कार की अच्छी फोटो के साथ पूरी जानकारी अपलोड करें। ऐसा करने से आपकी कार की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच पाएगी और आपकी कार के लिए ज्यादा ऑफर्स मिल पाएंगे। जिससे आपको बेहतरीन डील के साथ अपनी कार को बेचने का मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें