अगर आप भी कुछ सालों से लगातार एक ही कार को चलाते हुए थक गए हैं। तो हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किन तरीकों को अपनाकर आप अपनी पुरानी कार को फिर से नया बना सकते हैं। जिससे आपकी पुरानी कार ही नई कार की तरह बदल सकती है।
कार को दें नया लुक
पुरानी कार से थकने के बाद बिना कार बदले अपनी पुरानी कार को ही नया लुक देकर उसे रिफ्रेश किया जा सकता है। कार को नया लुक देने के लिए जरूरी है कि आप उसे एक नए तरीके से मॉडिफाई कराएं। जरूरी नहीं है कि कार में सिर्फ बॉडी किट ही लगाए जाएं, इससे अलग भी कार में कई तरह के बदलाव किए जा सकते हैं जिनको करवाने से आपकी पुरानी कार एक बार फिर नई की तरह हो सकती है।
यह भी पढ़ें -
Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
लगवाएं अलॉय व्हील्स
कार के लुक को और बेहतर बनाने के लिए टायर्स और अलॉय व्हील्स का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। इससे न सिर्फ कार की हैंडलिंग पर असर पड़ता है बल्कि लुक्स भी बेहतर हो जाती है। वैसे तो बाजार में इसके कई विकल्प मौजूद है लेकिन अच्छी क्वालिटी के अलॉय व्हील्स खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।
यह भी पढ़ें -
Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
बदलें म्यूजिक सिस्टम
अगर आप अपनी कार से ज्यादा सफर करते हैं तो कार में म्यूजिक सिस्टम को भी बदलकर बेहतर कर सकते हैं। इससे ना सिर्फ कार में अनुभव को बेहतर किया जा सकता है। बल्कि इससे आपको पुरानी कार में ही नयापन महसूस होगा।
यह भी पढ़ें -
Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
बदलें कार का इंटीरियर
म्यूजिक सिस्टम के अलावा भी आप कार के इंटीरियर को बदलकर नया लुक दे सकते हैं। इसके लिए आप कार की सीट के कवर, मैट को बदल सकते हैं साथ ही कुछ नए फीचर्स जैसे एंबिएंट लाइट, कार परफ्यूम आदि को भी लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें -
Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
बदलें कार का एग्जॉस्ट
कार को चलाते समय तरह तरह की आवाजें आपको सोचने पर मजबूर कर सकती हैं। जिनके कारण आपका दिन और मूड दोनों खराब हो सकते हैं इसके लिए आप चाहे तो एक बेहतर एग्जॉस्ट को अपनी कार में फिट करा सकते हैं। इससे आपकी कार की परफॉरमेंस तो बढ़ेगी ही साथ ही आवाज सुनना आपको बेहतर लगेगा।
यह भी पढ़ें -
Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज