फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: सफर के दौरान कार में होती है समस्या, तो रखें किन बातों का ध्यान, नहीं होंगे परेशान

Fri, 22 Dec 2023 09:36 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार में लंबे सफर के दौरान अक्सर लोगों को कुछ परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में किन बातों का ध्यान रखते हुए सफर किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
car trip - फोटो : Social
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेहतर हाइवे और नए एक्सप्रेस वे बनने के साथ ही लोगों में कार से लंबे सफर पर जाने की आदत में भी बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन लंबे सफर के बीच में ही लोगों को कुछ परेशानियां होने लगती हैं। हम इस खबर में आपको ऐसी जानकारी दे रहे हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए बिना समस्या सफर पूरा किया जा सकता है।

विज्ञापन


होती हैं ये परेशानियां
कार से लंबे सफर के दौरान लोगों को सबसे ज्यादा सिर में दर्द, पीठ में दर्द, गर्दन में दर्द और उल्टी आना जैसी परेशानियां होने लगती हैं। लेकिन कुछ चीजों को ध्यान में रखा जाए तो फिर इनसे आसानी से छुटकारा भी मिल जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन


समय पर लें ब्रेक
अगर आप कार से लंबा सफर कर रहे हैं, तो हमेशा कुछ समय बाद ब्रेक लेना बेहतर होता है। ऐसा करना न सिर्फ आपके लिए बल्कि कार के लिए फायदेमंद होता है। जानकारों के मुताबिक लंबे सफर के दौरान हर तीन से चार घंटे या 150 से 200 किलोमीटर के बाद कुछ समय के लिए ब्रेक लेने पर कम समस्याएं होती हैं।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका

खाएं हल्का खाना
जब भी कार से लंबे सफर पर निकलें तो हमेशा हल्का खाना ही खाएं। ऐसा करने से भी परेशानियों से बचा जा सकता है। लेकिन कई लोग सफर के दौरान जंक फूड के साथ ही ज्यादा खाना खा लेते हैं। जिससे उल्टी आना और नींद आने जैसी परेशानियां होने लगती हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

रखें खुशबू का ध्यान
कार में अगर सिर दर्द, उल्टी आने जैसी परेशानियों से बचना हो तो अपनी पसंद की खुशबू का भी उपयोग करना बेहतर होता है। इसके लिए कार में मनपसंद परफ्यूम का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा अपने रूमाल पर भी पसंद की खुशबू का उपयोग किया जा सकता है। जानकारों के मुताबिक सफर के दौरान मिंट की खुशबू भी राहत देती है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

मनपसंद गाने सुनें
कार में सफर के दौरान अपनी पसंद के गाने सुनने से भी सफर बिना परेशानी पूरा होता है। इसके साथ ही तरोताजा महसूस होता है। इसलिए जब भी लंबे सफर पर जाएं तो हमेशा अपनी पसंद के गानों की लिस्ट तैयार करें और कार में उनको सुनें।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें