फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: अचानक से कार का एवरेज हो गया है कम, तो अपनाएं ये चार उपाय, खत्म हो जाएगी परेशानी

Fri, 17 Nov 2023 11:04 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी कार का एवरेज अचानक से कम हो गया है। तो किन उपायों को अपनाकर कार के एवरेज को फिर से सुधारा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Turbocharged petrol car
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि उनकी कार का एवरेज काफी कम हो गया है। ऐसा होने से बिना वजह खर्च भी बढ़ जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपकी कार में भी इस तरह की परेशानी होती है तो किन उपायों के जरिए परेशानी को खत्म किया जा सकता है।

विज्ञापन


किन कारों की है मांग
भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में काफी कम समय में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो चुकी है। जिसके कारण अब बाजार में ऐसी कारों की मांग ज्यादा रहती है, जिसे कम खर्च में चलाया जा सके। लेकिन बेहतर एवरेज देने वाली कारों में भी कुछ परेशानियों के कारण एवरेज काफी कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन


कब होती है परेशानी
कार चलाने के दौरान बरतने वाली लापरवाही के साथ ही कार के रख-रखाव में कमी के साथ परेशानियां आने लगती हैं। आमतौर पर इसकी जानकारी तब मिलती है, जब कार में तेजी से ईंधन की खपत होने लगती है।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

ना करें ये काम
कार चलाते हुए आदत सुधारने के साथ ही एवरेज को बेहतर किया जा सकता है। कुछ लोग कार चलाते हुए अचानक ब्रेक लगाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग काफी जल्दी गियर लगाते हैं। ऐसे की कुछ कारणों से एवरेज कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन


तेज स्पीड में ना चलाएं
अक्सर लोगों को तय सीमा से ज्यादा स्पीड पर कार को चलाते हुए देखा जा सकता है। ऐसा करने से ना सिर्फ वह अपनी और अन्य वाहनों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ाते हैं बल्कि इससे कार का एवरेज भी कम होता है। तेज स्पीड में वाहन चलाने से इंजन को ज्यादा तेजी से काम करना पड़ता है, जिससे एवरेज में कमी आती है। ऐसा करने पर पुलिस की ओर से चालान भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

खराब क्वालिटी का तेल
कई बार पेट्रोल या डीजल भरवाते हुए खराब क्वालिटी का पेट्रोल या डीजल कार में भर दिया जाता है। ऐसा करने से ना सिर्फ इंजन को लंबे समय में नुकसान होता है बल्कि कार का एवरेज अचानक से कम हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि सही जगह से ही कार में पेट्रोल या डीजल भरवाएं।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

ना रखें ज्यादा सामान
कई बार लोग कार में सफर के दौरान ज्यादा सामान रख लेते हैं। या फिर कई बार क्षमता से ज्यादा लोगों के साथ कार में सफर किया जाता है। इन दोनों ही कारणों से भी कार का एवरेज कम हो जाता है। साथ ही ऐसा करने से कार को लंबे समय में नुकसान भी होता है और नियमों का उल्लंघन भी होता है। जिस पर पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए चालान भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें