फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waiting Period: नए साल में किस कार को खरीदने पर करना होगा कितना इंतजार, जानें महिंद्रा से लेकर मारुति का हाल

Sun, 01 Jan 2023 03:22 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल 2023 की शुरूआत हो चुकी है। कई लोग नए साल में कार खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन कई कारों को घर लाने के लिए इंतजार करना पड़ता है। नए साल में किन कारों पर कितनी वेटिंग है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 12
महिंद्रा एक्सयूवी 700 - फोटो : Mahindra

नए साल में भी कारों की डिमांड में लगातार बढ़ोतरी की उम्मीद है। कई कारों पर लंबी वेटिंग पीरियड भी चल रहा है। हम इस खबर में ऐसी कारों की जानकारी आपको दे रहे हैं। जिन पर साल 2023 में भी वेटिंग चल रही है। बुकिंग करवाने के बाद भी इन कारों के लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन

2 of 12
For Reference Only - फोटो : mahindra auto

भारतीय कंपनी महिंद्रा की ओर से पिछले साल स्कॉर्पियो एन को बाजार में पेश किया गया था। महिंद्रा की इस बेहतरीन एसयूवी को ग्राहकों की ओर से भी शानदार रिस्पांस मिला और काफी कम समय में इसको भारी बुकिंग मिलीं। अब जनवरी 2023 में भी इसकी डिमांड में कमी नहीं होगी। इस एसयूवी को बुक करवाने के बाद घर लाने के लिए आपको भी 24 महीने का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
 

विज्ञापन

एक्सयूवी700

3 of 12
महिंद्रा एक्सयूवी 700 - फोटो : Mahindra

महिंद्रा की ओर से स्कॉर्पियो एन के साथ ही एक्सयूवी 700 को भी ऑफर किया जाता है। एक्सयूवी 700 पर भी वेटिंग पीरियड करीब 15 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत

किआ कैरेंस

4 of 12
For Reference Only - फोटो : kia india

साउथ कोरियाई कार कंपनी किआ की एमपीवी कैरेंस भी भारतीयों के बीच काफी पसंद की जाती है। इस एमपीवी पर भी करीब 11 महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि वैरिएंट और शहर के हिसाब से इसमें बदलाव भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन

मारुति सुजुकी ब्रेजा

5 of 12
मारुति ब्रेजा - फोटो : maruti suzuki

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा को भी बेहद पसंद किया जाता है। इस एसयूवी पर करीब तीन से चार महीने का इंतजार आपको करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें-  Diesel Autorickshaw: दिल्ली-एनसीआर में बंद होने वाले हैं डीजल ऑटो रिक्शा, केंद्र सरकार ने तैयार की योजना

विज्ञापन

किआ सोनेट

6 of 12
किया सोनेट - फोटो : सोशल मीडिया

किआ की ही कॉम्पैक्ट एसूयवी सोनेट पर भी वेटिंग पीरियड चल रहा है। यह एसयूवी भी आपको नौ महीने का इंतजार करवा सकती है।

यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी

विज्ञापन

मारुति अर्टिगा

7 of 12
मारुति अर्टिगा - फोटो : maruti

कैरेंस की ही तरह मारुति की अर्टिगा ग्राहकों को काफी पसंद आती है। कम कीमत के साथ ही सीएनजी का विकल्प भी इसे बेहतरीन एमपीवी बनाता है। इसे घर ले जाने के लिए आपको सात महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- Rolls Royce EV: रोल्स रॉयस ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक कार, ताकतवर मोटर के साथ मिलेगी इतनी ज्यादा रेंज

ह्यूंदै क्रेटा और किआ सेल्टॉस

8 of 12
हुंडई क्रेटा - फोटो : सोशल मीडिया

ह्यूंदै की मिड साइज एसयूवी क्रेटा भी युवाओं को काफी पसंद आती है। इस एसयूवी पर भी वेटिंग पीरियड करीब पांच से छह महीने का है। क्रेटा की तरह ही किआ की सेल्टॉस पर भी पांच से छह महीने का वेटिंग पीरियड है।

यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादसे

ग्रैंड विटारा

9 of 12
ग्रैंड विटारा - फोटो : maruti suzuki
मारुति की ग्रैंड विटारा के कुछ वैरिएंट पर वेटिंग पीरियड तीन से पांच महीने तक का हो सकता है। हालांकि यह पूरी तरह से शहर और शोरूम पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका

अर्बन क्रूजर हाईराइडर

10 of 12
Toyota Urban Cruiser Hyryder - फोटो : Toyota
टोयोटा की मिड साइज एसयूवी अर्बन क्रूजर हाईराइडर को भी लॉन्च के समय से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। इस एसयूवी पर भी ग्रैंड विटारा की तरह ही तीन से पांच महीने की वेटिंग चल रही है।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च

टाटा नेक्सन

11 of 12
टाटा नेक्सन - फोटो : tata motors
टाटा की नेक्सन को भी भारतीय ग्राहकों की ओर से काफी पसंद किया जाता है। इस एसयूवी पर भी करीब पांच महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
विज्ञापन

शहर और वैरिएंट से होता है प्रभाव

12 of 12
महिंद्रा थार - फोटो : Mahindra
सभी कारों पर वेटिंग पीरियड अलग-अलग होता है। किसी शहर में किसी खास कार को जल्दी खरीदा जा सकता है तो किसी शहर में उसी कार के लिए इंतजार भी करना पड़ता है। इसलिए देश में हर कार के लिए हर शहर और उसके वैरिएंट के मुताबिक ही वेटिंग पीरियड होता है।

यह भी पढ़ें -  Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें