फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda City Facelift: होंडा ने लॉन्च की फेसलिफ्ट सिटी, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत

Thu, 02 Mar 2023 03:41 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा की ओर से प्रीमियम मिड साइज सेडान कार सिटी का फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसकी क्या कीमत रखी है और क्या बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : honda cars

जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से भारतीय बाजार में नई सिटी को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने सिटी के फेसलिफ्ट वर्जन को भारतीय बाजार में पेश किया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि नई सिटी में क्या बदलाव किए गए हैं, इसमें कैसे फीचर्स मिलते हैं और इसे किस कीमत पर पेश किया गया है।

विज्ञापन

होंडा ने लॉन्च की नई सिटी

2 of 6
For Reference Only - फोटो : honda cars
होंडा मोटर्स की ओर से भारत में मिड साइज सेडान कार सिटी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया गया है। मौजूदा मॉडल के मुकाबले कंपनी ने इसमें कुछ बदलाव भी किए हैं। बदलाव के बाद अपने सेगमेंट में यह पहले से ज्यादा बेहतर हो गई है और अन्य कंपनियों की सेडान कारों को कड़ा मुकाबला देगी।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन

ये हुए बदलाव

3 of 6
For Reference Only - फोटो : honda cars
कंपनी की ओर से सिटी के एक्सटीरियर में भी बदलाव किए गए हैं। कार के फ्रंट और रियर बंपर में बदलाव किए गए हैं। फ्रंट में स्पोर्टी डायमंड चेकरेड ग्रिल दी गई है। वहीं पीछे की ओर स्पोर्टी कार्बन रैप्ड डिफ्यूजर भी लगाए गए हैं। जिससे कार को स्पोर्टी लुक मिलता है। इनके अलावा इनलाइन शेल वाले एलईडी हैडलैंप, जेड शेप की थ्री डी रैप अराउंड एलईडी टेल लैंप, ऑटो फोल्ड मिरर के साथ टर्न इंडीकेटर, 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स को शामिल किया गया है। कार के इंटीरियर में भी सॉफ्ट टच का उपयोग किया गया है। एसी वेंट्स पर सेटिन मेटैलिक सराउंड फिनिश दी गई है। फ्रंट डोर हैंडल और फ्रंट डोर पॉकेट्स में एंबिएंट लाइट्स का उपयोग किया गया है। इसके साथ ही फ्रंट फुटवैल में भी एंबिएंट लाइट दी गई है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

कैसे हैं फीचर्स

4 of 6
For Reference Only - फोटो : honda cars

कार में क्रूज कंट्रोल का फीचर सभी वैरिएंट्स में दिया गया है। 17.7 सेमी का फुल एचडी कलर्ड टीएफटी मीटर दिया गया है जिसमें ड्राइवर इंफोरमेशन इंटरफेस भी है। इसके साथ ही इसमें वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले के साथ आठ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। 4.2 इंच की एमआईडी भी ड्राइवर के लिए दी गई है। इसके अलावा रियर व्यू कैमरा, अमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, लेन चेंज असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे कई फीचर्स को इस सेडान कार में दिया गया है।


यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
विज्ञापन

कितना दमदार इंजन

5 of 6
For Reference Only - फोटो : honda cars

2023 1.5 -6 160 18 , 26

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी है कीमत

6 of 6
For Reference Only - फोटो : honda cars
कंपनी की ओर से इसे कुल चार वैरिएंट में पेश किया गया है, जिनमें एस, वी, वीएक्स और जेड एक्स हैं। यह वैरिएंट सामान्य इंजन के साथ मिलेंगे जबकि ई:एचईवी में वी और जेड एक्स वैरिएंट दिए गए हैं। कार की कीमत की शुरूआत एसवी मैनुअल वैरिएंट के साथ 11.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके बाद वी एमटी वैरिएंट की कीमत 12.37 लाख रुपये और ऑटोमैटिक वी वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 13.62 लाख रुपये रखी गई है। वीएक्स मैनुअल की कीमत 13.49, सीवीटी की 14.74, जेड एक्स मैनुअल 14.72 और सीवीटी वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 15.97 लाख रुपये रखी गई है। ई:एचईवी के वी वैरिएंट को ई-सीवीटी के साथ दिया गया है जिसकी कीमत 18.89 लाख रुपये और जेडएक्स वैरिएंट ई-सीवीटी की एक्स शोरुम कीमत 20.39 लाख रुपये तय की गई है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें