फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Old Vehicles: सरकार ने दी जानकारी, NCR में प्रदूषण फैलाने वाले कितने पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ रद्द

Fri, 10 Feb 2023 03:04 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एनसीआर में लगातार 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल/सीएनजी वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से इस मामले पर क्या जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली एनसीआर सहित देशभर के कई बड़े शहरों में प्रदूषण की समस्या काफी गंभीर हो रही है। लगातार बढ़ते वाहनों से ज्यादा पुराने वाहन प्रदूषण फैला रहे हैं। इन्हें हटाने की कोशिश सरकार की ओर से जारी हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अब तक दिल्ली एनसीआर से कितने ऐसे वाहनों को हटाया गया है जो अपनी उम्र पूरी कर चुके हैं।

विज्ञापन

अब तक कितने वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ रद्द

2 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्र सरकार की ओर से संसद में जानकारी दी गई है कि दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में अब तक कितने पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अब तक 54 लाख से ज्यादा ऐसे वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब

3 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
एक सांसद के सवाल के जवाब में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि माननीय एनजीटी और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के परिणाम के तौर पर जीएनसीटीडी ने 31 जनवरी 2023 तक 54,42,267 वाहनों का पंजीकरण रद्द ͩकिया है। इनमें 10 साल पुराने डीजल वाहन और 15 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल और सीएनजी वाहन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी

लगातार होती है जांच

4 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय मंत्री की ओर से आगे जवाब में बताया गया कि दिल्ली सरकार की प्रवर्तन शाखा नियमित तौर पर 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल और 15 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल और सीएनजी वाहनों की जांच करती है। जिन वाहनों को जांच के दौरान सही नहीं पाया जाता है, उन्हें स्क्रैपर्स को सौंप दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित
विज्ञापन

अब तक कितने वाहन हुए जब्त

5 of 7
Petrol and Diesel will not get Without Vehicle PUC Certificate - फोटो : Istock
नितिन गडकरी ने बताया कि एक जनवरी 2014 से 31 जनवरी 2023 तक 10 साल पुराने 446 डीजल वाहनों और 15 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल और सीएनजी के 12959 वाहनों को जब्त किया गया है। इन्हें जब्त करने के बाद स्क्रैपर्स को दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
विज्ञापन

वाहनों से होता है प्रदूषण

6 of 7
car pollution
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ रही है। सबसे ज्यादा पुराने वाहनों के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। पुराने होने के कारण इनकी तकनीक भी पुरानी होती है। वहीं नए वाहनों में लगातार सुधार किया जा रहा है जिससे पुराने के मुकाबले नए वाहनों से काफी कम प्रदूषण होता है। प्रदूषण कम करने के लिए सरकार एक अप्रैल 2023 से बीएस-6 के दूसरे चरण को लागू करने जा रही है।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन

ईवी पर है फोकस

7 of 7
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
सरकार का पूरा ध्यान पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों की संख्या कम करने पर है। सरकार इलेक्ट्रिक, हाईब्रिड और फ्लेक्स फ्यूल जैसी तकनीक के वाहनों को लगातार बढ़ावा दे रही है। बाजार में कई कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को ऑफर किया जा रहा है। वहीं ऑटो एक्सपो के दौरान फ्लेक्स फ्यूल और हाईब्रिड वाहनों को भी शोकेस किया गया था।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें