अक्सर लापरवाही के कारण गाड़ी चलाने पर कार में कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं। जिसे ठीक करवाने पर ज्यादा समय और खर्च होता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कार में क्लच का क्या काम होता है और किन गलतियों के कारण क्लच जल्दी खराब हो जाता है।
क्या होता है क्लच
किसी भी कार में क्लच का काम इंजन की पावर सप्लाई को कट करना होता है। जिस कारण कार में गियर बदलना, कार को रोकना जैसे महत्वपूर्ण काम किए जाते हैं। अगर किसी कारण से कार में क्लच खराब हो जाए तो फिर कार चलाना असंभव हो जाता है।
यह भी पढ़ें -
Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
पहाड़ों पर ना करें यह काम
अक्सर लोग पहाड़ों पर कार चलाने के दौरान ब्रेक लगाने के जगह क्लच और एक्सेलरेटर का काफी ज्यादा उपयोग करते हैं। जिससे क्लच तेजी से गरम होने लगता है। कई बार तो क्लच खराब भी हो जाता है। दरअसल क्लच कार को पीछे की ओर जाने से बचाने के लिए ट्रांसमिशन में ज्यादा ताकत ट्रांसफर करता है, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में बहुत ज्यादा गर्मी पैदा होती है। जिस कारण क्लच के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें -
Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
ट्रैफिक में करें यह काम
ट्रैफिक के बीच कई लोग कार को गियर में रखकर क्लच को दबाए रखते हैं। साथ ही थोड़ी दूरी तय करते हुए भी क्लच को पूरी तरह नहीं छोड़ते। जिससे क्लच पर भारी दबाव पड़ता है और क्लच तेजी से गरम होता है और इससे क्लच की उम्र भी कम हो जाती है। ऐसे में अच्छा होगा कि जब तक आपको पर्याप्त जगह नहीं मिल रहा है अपनी गाड़ी को आगे न बढ़ाएं।
यह भी पढ़ें -
Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
डेड पेडल की तरह ना करें उपयोग
ज्यादातर कारों में डेड पेडल नहीं दिया जाता है। यही कारण है कि कई बार कार चलाते हुए ड्राइवर क्लच पर अपने बाएं पैर को आराम के लिए रख लेते हैं। इस तरह से कई बार ड्राइवर क्लच का उपयोग डेड पेडल की तरह करते हैं। लेकिन थोड़े से दबाव के चलते क्लच आंशिक रूप से काम करता रहता है, जिससे कार का एवरेज तो कम होता ही है साथ ही लंबे समय तक इस तरह से ही कार चलाने के कारण क्लच भी जल्दी खराब हो जाता है।
यह भी पढ़ें -
Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज