फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Citroen Ec3: लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक सिट्रॉएन ईसी3, जानें क्या है रेंज, कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत

Mon, 27 Feb 2023 03:59 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिट्रॉएन की ओर से पहली इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से ईसी3 को किस कीमत पर लॉन्च किया गया, इसमें कैसे फीचर्स दिए गए हैं और बैटरी की रेंज क्या है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 9
Citroen eC3 Electric Car - फोटो : Citroen India

फ्रेंच कार कंपनी सिट्रॉएन की ओर से भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक ईसी3 को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें कैसे फीचर्स दिए गए हैं और बैटरी को चार्ज करने के बाद कितने किलोमीटर चलाया जा सकता है। साथ ही कंपनी ने इसकी क्या कीमत रखी है और बाजार में इसका मुकाबला किन इलेक्ट्रिक कारों के साथ होगा। हम इस खबर में आपको इसकी जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

लॉन्च हुई ईसी3

2 of 9
For Reference Only - फोटो : citroen india

सिट्रॉएन की ओर से ईसी3 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। यह सिट्रॉएन की ओर से लॉन्च की किया गया पहला इलेक्ट्रिक उत्पाद है। इसके साथ ही कंपनी देश की पहली ऐसी कंपनी बन गई है, जिसने छह महीने में आईसी इंजन और इलेक्ट्रिक वर्जन में किसी उत्पाद को लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह

विज्ञापन

कैसी है बैटरी और कितनी है रेंज

3 of 9
For Reference Only - फोटो : citroen india

सिट्रॉएन ईसी3 में कंपनी की ओर से 29.2KWH की बैटरी दी गई है और 3.3 किलोवॉट ऑनबोर्ड चार्जर का उपयोग किया गया है। घर में चार्जर से इस बैटरी को चार्ज करने में अधिकतम 10 घंटे के आस-पास लगते हैं और डीसी फास्ट चार्जर के जरिए इसे 10 से 80 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 57 मिनट का समय लगता है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद ईसी3 को एआरएआई एमआईडीसी आई सर्टिफाइड रेंज 320 किलोमीटर की मिलती है। हालांकि इसे डीसी चार्जर के जरिए 100 फीसदी चार्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च

कितनी दमदार मोटर

4 of 9
Citroen eC3 Electric Car - फोटो : Citroen India

सिट्रॉएन ईसी3 में एक फ्रंट माउंटिड मोटर दी गई है 56 बीएचपी की ताकत और 143 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होता है। जिससे यह 6.8 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।
 

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत

विज्ञापन

अधिकारियों ने क्या कहा

5 of 9
For Reference Only - फोटो : citroen india
कंपनी के सीईओ और एमडी रोलैंड ने कहा कि नई सिट्रॉएन ईसी3 ऑल-इलेक्ट्रिक की लॉन्चिंग भारत में स्टेलेंटिस के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस लॉन्च के साथ ही कंपनी पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में एक नई कंपनी होने के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में एक प्रमुख खिलाड़ी बन गई है। स्मार्ट कार प्लेटफॉर्म पर हमारी टीमों और स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं द्वारा इंजीनियरिंग और डेवलपमेंट के लिए धन्यवाद करते हैं।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
विज्ञापन

किन शहरों में होगी उपलब्ध

6 of 9
Citroen eC3 Electric Car - फोटो : Citroen India
कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि ईसी3 को देश के 25 शहरों में उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा 29 शोरूम से भी इसे बुक और खरीदा जा सकता है। बड़े शहरों में बी2सी ग्राहकों को कंपनी फैक्ट्री से सीधा घर पर ही डिलीवरी की सुविधा भी देगी।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

बैटरी और मोटर पर वारंटी

7 of 9
For Reference Only - फोटो : citroen india
ईसी3 की बैटरी और मोटर पर भी कंपनी की ओर से वारंटी दी जा रही है। बी2सी और बी2बी ग्राहकों के लिए वारंटी अलग-अलग तरह से दी जाएगी। बी2सी ग्राहकों के लिए कंपनी की ओर से मोटर पर पांच साल या एक लाख किलोमीटर की वारंटी दी जा रही है। बैटरी पर सात साल या 1.40 लाख किलोमीटर और ईसी3 पर तीन साल या 1.25 लाख किलोमीटर तक की वारंटी मिल रही है। वहीं बी2बी ग्राहकों के लिए कंपनी सिर्फ तीन साल या 1.25 लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

कितनी है कीमत

8 of 9
Citroen eC3 Electric Car - फोटो : Citroen India
ईसी3 की कीमत की बात करें तो इसे लाइव और फील वैरिएंट में पेश किया गया है। लाइव वैरिएंट की दिल्ली में शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 11.50 लाख रुपये रखी गई है। फील वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 12.13 लाख रुपये रखी गई है। दो वैरिएंट के अलावा इनके वाइब पैक को भी पेश किया गया है। फील वाइब पैक वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 12.28 लाख रुपये और फील ड्यूल टोन वाइब पैक वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत को 12.43 लाख रुपये तय किया गया है।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

9 of 9
For Reference Only - फोटो : citroen india

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें