फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG Car: सीएनजी कार खरीदना फायदे का सौदा है या होगा नुकसान, जानें पूरी डिटेल

Sun, 16 Oct 2022 06:48 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में हर जगह सीएनजी के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में क्या सीएनजी की कार खरीदना फायदेमंद है या नुकसानदेह। इस खबर में जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 9
भारत में मिलने वाली सीएनजी कार - फोटो : सोशल मीडिया
पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद सरकार ने आम आदमी को राहत देने के लिए सीएनजी का विकल्प दिया। शुरूआत में इसकी कीमत पेट्रोल के मुकाबले काफी कम थीं। जिससे लोगों को काफी राहत मिली। लेकिन अब लगातार सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। कई जगह पेट्रोल के बराबर और कहीं तो पेट्रोल से भी महंगी सीएनजी मिल रही है। ऐसे में अगर आप सीएनजी कार खरीदने की सोच रहे हैं। तो इस खबर को जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बता रहे हैं कि क्या आज के समय में सीएनजी कार खरीदना फायदे का सौदा है या इससे नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

कम दाम के कारण लगवाई सीएनजी

2 of 9
भारत में सीएनजी कार - फोटो : सोशल मीडिया
देश के जिन शहरों में सीएनजी मिलती है। वहां पर ज्यादातर लोग सीएनजी किट लगी हुई कारें खरीदते हैं। कुछ लोग अपनी पुरानी कार में भी सीएनजी किट इसलिए लगवाते हैं क्योंकि पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी सस्ती मिलती है। लेकिन अगर आप भी सीएनजी की कार चलाते हैं तो इस बात की जानकारी होगी कि आपके शहर में सीएनजी पेट्रोल के मुकाबले कितनी सस्ती है।

यह भी पढ़ें - Festival Season: फेस्टिव सीजन में 10 लाख रुपये के बजट में खरीदनी है नई हैचबैक, कौन सी होगी बेस्ट
विज्ञापन

क्या है सीएनजी के दाम

3 of 9
दिल्ली एनसीआर में सीएनजी के दाम - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली की बात करें तो यहां पर एक किलो सीएनजी की कीमत 78.61 रुपये है। हाल में ही दिल्ली एनसीआर में सीएनजी की सप्लाई करने वाली आईजीएल ने गैस के दाम में तीन रुपये की बढ़ोतरी की थी। वहीं गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सीएनजी के दाम 81.17 रुपये प्रति किलो हैं।

दिल्ली एनसीआर के अलावा कानपुर, झांसी जैसे कई शहरों में सीएनजी के दाम पेट्रोल से भी ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में आम आदमी की जेब पर गैस की मार पड़ रही है। लोग परेशान हैं लेकिन सरकार की ओर से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही।

यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान

एक साल में महंगी हुई सीएनजी

4 of 9
सीएनजी पंप - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2021 में दिल्ली में सीएनजी के दाम करीब 44.30 रुपये प्रति किलो थे। लेकिन सिर्फ एक साल में ही कई बार दाम में बढ़ोतरी होने से अब सीएनजी के दाम 78.61 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं। दाम में राहत मिलने की बात तो दूर है पर भविष्य में भी सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें - 7 Seater Cars: 10 लाख रुपये से कम में ये हैं बेस्ट सात सीट वाली कारें
विज्ञापन

सीएनजी कार है फायदे का सौदा?

5 of 9
कार में सीएनजी - फोटो : सोशल मीडिया
दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण अब ऐसे लोगों के लिए सीएनजी की कार खरीदना फायदे का सौदा नहीं रहा जो कार में ज्यादा सामान रखते हैं। पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी कार में गैस के लिए सिलेंडर दिया जाता है जो कार की डिग्गी में होता है। सिलेंडर लगने के बाद कार में बूट स्पेस काफी कम हो जाता है और ज्यादा सामान नहीं रखा जा सकता।

यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार
विज्ञापन

सीएनजी के लिए लगती है लाइन

6 of 9
सीएनजी पंप पर लाइन - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में अभी भी कई जगहों पर सीएनजी तो है लेकिन वहां काफी कम प्रैशर होता है और लंबी लाइन होती है। ऐसे में अगर आप सीएनजी की कार में कहीं बाहर जाते हैं। तो इस बात की पूरी संभावना है कि आपको लंबी कतार में इंतजार करने के बाद ही सीएनजी मिले। ऐसा होने पर आपका समय खराब होगा। वहीं पेट्रोल कार में जाने पर आप आसानी से कहीं पर भी बिना समय खराब किए पेट्रोल भरवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन

रखरखाव होता है महंगा

7 of 9
f - फोटो : सोशल मीडिया
एक्सपर्ट के मुताबिक पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी कार भले ही ज्यादा माइलेज देती है। लेकिन सीएनजी कार का रखरखाव पेट्रोल के मुकाबले थोड़ा ज्यादा होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पेट्रोल की चिकनाहट इंजन के अंदरूनी पार्ट्स को लुब्रिकेट करती है लेकिन सीएनजी गैस होती है जिसमें चिकनाहट नहीं होती। इसलिए सीएनजी में कार चलाने पर इंजन के अंदरूनी पार्ट्स को जरूरी लुब्रिकेशन नहीं मिलता और पार्ट जल्दी खराब होते हैं।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

कीमत में अंतर

8 of 9
मारुति स्विफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया
पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी की कार काफी महंगी होती है। आमतौर पर सीएनजी और पेट्रोल कार की कीमत में 60 हजार रुपये से लेकर 80 हजार रुपये तक का फर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन

किसे होगा फायदा

9 of 9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
आज के समय में भी सीएनजी कार लेने का फायदा उनको हो सकता है। जिन्हें ज्यादा सामान लेकर नहीं जाना होता। ऐसे लोग जो शहर से बाहर कम यात्रा करते हैं। जिनको ज्यादा एवरेज चाहिए उन्हें भी सीएनजी कार से फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें