फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Tips: बाइक्स में आता है कार वाला बेहतरीन सेफ्टी फीचर, हादसों से किस तरह देता है सुरक्षा, जानें डिटेल

Fri, 05 Jan 2024 12:50 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाजार में बाइक्स को सुरक्षित बनाने के लिए कई तरह के सेफ्टी फीचर्स को दिया जाता है। इनमें से एक ऐसा फीचर है, जिससे हादसों से बचा जा सकता है। यह फीचर कौन सा है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बाजार में दो पहिया वाहन कंपनियों की ओर से बाइक्स में कई तरह के सेफ्टी फीचर्स को दिया जाता है। इनमें से एक फीचर ऐसा है, जिसे कारों में भी दिया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इस फीचर के कारण किस तरह से हादसों से सुरक्षा मिलती है।

विज्ञापन


बाइक में मिलता है यह फीचर
नए जमाने की बाइक्स में कंपनियों की ओर से कई तरह के फीचर्स को दिया जा रहा है। इनमें से एक ऐसा सेफ्टी फीचर भी ऑफर किया जाता है। जिससे हादसों कीसंख्या में कमी लाई जा सकती है। इस फीचर को एबीएस कहा जाता है। कुछ समय पहले तक यह फीचर सिर्फ कारों में मिलता था। लेकिन अब इसे बाइक्स में भी ऑफर किया जा रहा है। इसे एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन


मिलता है ज्यादा बेहतर कंट्रोल
जब भी बाइक को रोकने के लिए अचानक ब्रेक लगाया जाता है। तो कई बार ऐसा होता है कि बाइक पर कंट्रोल नहीं रहता और बाइक फिसल जाती है जिससे हादसा हो जाता है। ऐसी ही घटनाओं से बचने के लिए एबीएस जैसे फीचर को दिया जाने लगा है। अचानक ब्रेक लगाने के समय इससे काफी फायदा मिलता है और बाइक कंट्रोल में रहती है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
विज्ञापन


एबीएस में होती है यह खूबी
एबीएस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जिस बाइक में यह फीचर होता है। उस बाइक में जब अचानक ब्रेक लगाए जाते हैं तो एबीएस बाइक को फिसलने नहीं देता। इसी के साथ बाइक पर ड्राइवर का पूरा कंट्रोल रहता है। ब्रेक लगाने पर पहिए लॉक नहीं होते और बिना फिसले दिशा बदल लेती है और रूक जाती है।
 

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

इस तरह करता है काम
जब अचानक ब्रेक लगाए जाते हैं तो सबसे पहले पूरी जानकारी ईसीयू में जाती है। उसके बाद किस पहिए को कितना कंट्रोल करना है और उसके लिए कितना प्रैशर लगाना है ये ईसीयू से ही तय होता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें