फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Sales: इस राज्य में बाइक नहीं खरीद रहे लोग, कारों की बिक्री भी घटी, मजबूरी में सरकार ने लिया यह फैसला

Mon, 31 Oct 2022 12:42 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में वाहनों की बिक्री लगातार बढ़ रही है लेकिन एक राज्य की सरकार वाहनों की बिक्री कम होने से थोड़ी उलझन में आ गई है। बिक्री पर प्रतिकूल असर होने के बाद राज्य के सीएम ने मजबूरी में एक फैसला लिया है।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में वाहनों की बिक्री का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। लेकिन देश में एक ऐसा राज्य भी है जहां पर वाहनों की बिक्री बढ़ने की जगह कम हो रही है। ऐसा होने के कारण राज्य सरकार परेशान हो गई है और सरकार ने वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए अहम फैसला लिया है।

विज्ञापन

किस राज्य में हुई बिक्री कम

2 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
आंध्र प्रदेश राज्य में वाहनों की बिक्री की रफ्तार काफी कम हो गई है। चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में राज्य में बाइक की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। आंध्र प्रदेश देश का इकलौता राज्य है जहां पर बाइक्स की बिक्री में गिरावट आई है। बाइक्स के साथ ही राज्य में कुल वाहनों की बिक्री भी घटी है।

यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार
विज्ञापन

कितनी घटी बिक्री

3 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आंध्र प्रदेश में मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान बाइक्स की बिक्री में 6.52 प्रतिशत और कुल वाहनों की बिक्री में 1.76 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर इसी दौरान पूरे देश में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 26.05 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट

राज्य सरकार ने किया ये काम

4 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
राज्य में वाहनों की बिक्री कम होने के बाद राज्य सरकार भी परेशान हो गई है। इसी परेशानी को देखते हुए सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सीएम ने परिवहन विभाग को निर्देश दिया है कि वो राज्य में वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए अनुकूल माहौल बनाने की कोशिश करें। विभाग के अधिकारियों ने इसके लिए वाहन विनिर्माताओं से बातचीत कर बिक्री में आई गिरावट के कारण की जानकारी लेनी शुरू कर दी है। एक बार जानकारी मिलने के बाद परिवहन विभाग की ओर से समाधान तलाशने और उन्हें लागू करने की कोशिश की जाएगी।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन विनिर्माताओं के साथ होगी बैठक

5 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
राज्य में वाहनों की बिक्री में कमी आने के बाद अब सरकार की ओर से एक बैठक का आयोजन किया जा सकता है। इस बैठक में राज्य के सभी वाहन विनिर्माताओं के साथ मुद्दे पर चर्चा होगी। राज्य की ओर से यह बैठक 26 अक्तूबर को होनी थी लेकिन परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव को बदले जाने के कारण इस बैठक को स्थगित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें