फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: अपनी कार से लंबे सफर पर जाने की कर रहे हैं तैयारी, जानें किस तरह करें गाड़ी को तैयार

Fri, 09 Feb 2024 09:44 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देशभर में लोग अपनी कार से लंबा सफर करना पसंद करने लगे हैं। ऐसे में गाड़ी को किस तरह तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार बेहतर होती कारें और हाइवे के कारण अब लोग अपनी गाड़ी से ही लंबी दूरी की यात्रा करने लगे हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किन बातों का ध्यान रखते हुए किसी भी कार को लंबी दूरी के सफर के लिए तैयार किया जा सकता है।

विज्ञापन


फिट होना जरूरी
लंबी दूरी के सफर के लिए किसी भी कार का सबसे पहले फिट होना जरूरी होता है। अगर कार में कोई छोटी परेशानी भी हो तो सफर के दौरान समस्या हो सकती है। जिससे सफर का मजा भी खराब होता है और सफर पूरा करने में समय भी ज्यादा लगता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन


करवाएं व्हील अलाइनमेंट
जब भी अपनी कार से लंबे सफर की तैयारी करें, तो हमेशा कार की व्हील अलाइनमेंट करवाएं। ऐसा करवाने से कार सड़क पर सीधी चलती है और ड्राइवर को कम थकान होती है। इसके साथ ही टायर्स को भी खराब होने से बचाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

लाइट्स हैं जरूरी
सफर के दौरान अक्सर रात भी हो जाती है। इसलिए कार की लाइट्स का सही तरह से काम करना भी काफी जरूरी हो जाता है। लंबे सफर पर जाने से पहले कार की लाइट्स को चेक करें। अगर कोई लाइट खराब है, तो उसे ठीक करवाया जा सकता है। कार में सभी लाइट्स सही से काम करती हैं, तो सफर में हादसे का खतरा भी कम हो जाता है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

कूलेंट और इंजन ऑयल करें चेक
जब भी कार से लंबे सफर की शुरुआत करें, तो सबसे पहले कार में कूलेंट और इंजन ऑयल को चेक करें। ऐसा करने से आपको जानकारी मिल पाएगी कि गाड़ी में कूलेंट और इंजन ऑयल कम तो नहीं है। अगर ऐसा हो तो सफर के बीच बड़ी परेशानी भी हो सकती है, जिसे चेक करने से समस्या से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

रखें जंपर केबल
अगर आप लंबे सफर पर कार से जा रहे हैं, तो कई बार बैटरी में खराबी भी आ सकती है। ऐसे में कार स्टार्ट करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि कार में जंपर केबल भी रखें। इससे आप दूसरी कार की मदद से अपनी कार की बैटरी को चार्ज कर सकते हैं और कार को स्टार्ट भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें