अमर उजाला
Thu, 8 February 2024
कार से लंबी दूरी की यात्रा करने से पहले गाड़ी की कंडीशन एकदम फिट होना जरूरी होता है।
ऐसा न होने पर कार में परेशानी आने का खतरा रहता है, जिससे सफर का मजा और समय दोनों खराब होते हैं।
सफर से पहले अगर व्हील अलाइनमेंट करवाया जाए तो टायर में किसी तरह की परेशानी नहीं होती।
कार की लाइट्स का सही से काम करना जरूरी होता है। क्योंकि लंबे सफर में लाइट्स से विजिबिलिटी बेहतर होती है।
गाड़ी में कूलेंट और ऑयल की मात्रा को भी लंबे सफर से पहले चेक करना चाहिए।
रास्ते में बैटरी खराब हो जाए तो जंपर केबल की मदद से कार को स्टार्ट किया जा सकता है।
इन चार तरीकों को रखें ध्यान, सफर में कभी नहीं होगा हादसा