खट्टी-मीठी यादों के साथ वर्ष 2020 हमें अलविदा कह रहा है। नया साल 2021 का हम सभी को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि नया साल जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आए। धन का आगमन, मान-सम्मान में वृद्धि एवं स्वास्थ्य लाभ के लिए वास्तु शास्त्र के कुछ उपयोगी टिप्स अपनाकर आप अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये वास्तु के सरल सूत्र
सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:
जल बचाना है अच्छा
- कई बार साधारण सी लगने वाली बातें घर की पॉज़िटिव ऊर्जा पर बुरा असर डालती हैं। घर के नल अथवा टंकियों में से बहता पानी किसी भी दृष्टि से ठीक नहीं। इससे एक तरफ तो जल की बर्बादी होती हैं और दूसरी तरफ पानी के बहने से आपकी अर्थव्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। खराब नलों को तुरंत ठीक करवाएं, मान-सम्मान और धन की फिजूल-खर्ची रुकेगी।
- परिवार में सुख-शांति के लिए घर में वर्षा का जल हो या नल का पानी इसका प्रवाह सदैव उत्तर-पूर्व की ओर होना चाहिए।
- सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर में बनी हुई क्यारियों में लगे हुए पौधों को नियमित रूप से पानी देना चाहिए।
- घर के मध्य भाग में किसी भी तरह के जल भंडारण की व्यवस्था नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना रोग और शोक का कारण बन सकता है।
- छत पर दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर पानी की टंकी की व्यवस्था करना लाभप्रद होता है।