फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में इन पौधों को लगाने से चमकता है आपका भाग्य, आती है सुख-समृद्धि

Sat, 26 Dec 2020 08:45 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
plants vastu
पेड़-पौधे ही हमारे जीवन का आधार हैं। जब हम हरे-भरे पौधों को देखते हैं तो हमारे मन को एक अलग तरह की शांति का अनुभव होता है। वास्तु में भी पौधो का बहुत महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधे बताए गए हैं, जिन्हें घर में लगाने से आपका भाग्योदय होता है। घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इन पौधों को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। इन पौधो को घर में लगाने से वातावरण तो शुद्ध होता ही है साथ ही सकारात्मकता का संचार भी होता है, लेकिन इन पौधों को सही दिशा और नियम के अनुसार ही लगाना चाहिए। तो चलिए जानते हैं उन पौधों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
money plant
मनी प्लांट का पौधा-
मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है, जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को पता होता है। इस पौधे को धन वर्षा करने वाला पौधा माना गया है। यह बेल के रूप में बढ़ता है। यदि आप इस पौधे को सही तरह से और सही दिशा में लगाते हैं तो निश्चित ही यह सुख-समृद्धि देने वाला पौधा है। 
मनी प्लांट की सही दिशा और स्थान
मनी प्लांट को अपने घर के हॉल या लिविंग रूम लगा सकते हैं। इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। दक्षिण पूर्व दिशा का स्वामी शुक्र ग्रह है जो धन संपन्नता का कारक है। इसलिए इस दिशा में मनीप्लांट लगाना बहुत शुभ माना जाता है। 
मनी प्लांट को लगाते समय ध्यान रखें ये बातें
मनी प्लांट को लगाते समय ध्यान रखें कि उसकी बेल हमेशा ऊपर की ओर बढ़नी चाहिए। ऊपर जाती हुई बेल उन्नति का प्रतीक होती है। बेल कभी भी नीचे की ओर नहीं लटकनी चाहिए। मनीप्लांट का पौधा कभी भी घर से बाहर न लगाएं। 
विज्ञापन

3 of 4
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
तुलसी का पौधा
तुलसी का धार्मिक महत्व होने के साथ आयुर्वेदिक महत्व भी माना जाता है। तुलसी संसार के पालन कर्ता भगवान श्री हरि विष्णु को प्रिय है। माना जाता है कि जहां तुलसी रहती है, वहां भगवान विष्णु की कृपा के साथ लक्ष्मी जी की कृपा भी रहती है। जिससे आपके घर में समृद्धि के साथ सुखों का भी वास होता है। वास्तु में भी तुलसी का बहुत महत्व माना जाता है। तुलसी में नकारात्मकता को अवशोषित करने की क्षमता रहती है। इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है साथ ही तुलसी वास्तु दोष के बुरे प्रभावों से भी मुक्ति दिलाती है। 
तुलसी लगाने की सही दिशा और स्थान
पहले के समय में तुलसी को आंगन के बीचो-बीच रोपा जाता था। आज के बदलते समय में लोगों के घरों के आकार में भी बदलाव आया है इसलिए इस पौधे को घर के बरामदे हॉल आदि में रखा जा सकता है।
तुलसी पूजनीय हैं इन्हें देवताओं की श्रेणी में रखा जाता है, इसलिए तुलसी को उत्तर-पूर्व दिशा या उत्तर दिशा, एवं पूर्व दिशा में लगाना उचित रहता है।
तुलसी के पौधे के बारें में ध्यान रखें ये बातें
तुलसी का पौधा लगाते समय ध्यान रखें कि उस स्थान की पवित्रता बनाएं रखें। तुलसी के आस-पास बिलकुल भी गंदगी नहीं रहनी चाहिए। गंदे हाथों से तुलसी को न छुएं।
विज्ञापन

4 of 4
feng shui
फेंगशुई वास्तु लकी बैंबू प्लांट
बांस का पौधा तेजी से ऊपर की ओर बढ़ता है, इसलिए इस पौधे को उन्नति का कारक माना जाता है। फेंगशुई में इस पौधे को सबसे शुभ माना है। यह भाग्य और शांति को बढ़ावा देता है। इस पौधे को घर में लगाने से धन-समृद्धि आती है। इसे आप अपने कार्य स्थल पर भी लगा सकते हैं। 
ध्यान रखें ये बातें
इसे कभी भी धूप में न रखें। इससे ये बहुत जल्दी सूख जाएगा जो सही नहीं रहता है।
इसे किसी बर्तन में करके लाल रिबन में बांधकर रखें। 
बांस का पौधा कभी भी लटकाकर नहीं रखना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें