Mars Transit 2022: सभी 9 ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में स्थान परिवर्तन करते करते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इस गोचर करना कहते हैं। ज्योतिष में बताया गया है कि जब भी किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है इसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। साल 2022 में कई महत्वपूर्ण ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। ग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त और भूमि पुत्र मंगल 16 जनवरी 2022 को राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल ग्रह अपनी वृश्चिक राशि की यात्रा को खत्म करके धनु राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल का धनु राशि में आना कई लोगों के जीवन में अहम बदलाव देखने को मिल सकता है। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच के माने जाते हैं और मकर राशि में उच्च राशि के माने गए हैं।
मेष राशि
जिन जातकों का संबंध मेष राशि से है उनके लिए मंगल का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ और लाभदायक रहने वाला होगा। मंगल के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों के जीवन में धन, मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के संकेत हैं। निवेश में अच्छा खासा धन बनाने का मौका प्राप्त होगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए नौकरी में उपयुक्त और अच्छे मौके हासिल होंगे। प्रमोशन होने के संकेत हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन मुनाफा दिलाने वाला होगा।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए मंगल का धनु राशि में जाना किसी भी तरह के वरदान से कम नहीं है। नौकरी और बिजनेस में सफलता प्राप्त होंगे। मंगल का गोचर आपकी आमदनी में वृद्धि करवाने के संकेत दे रहा है। सेहत भी अच्छी रहेगी। किसी ऐसे व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा जो आपके लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। आपको इस दौरान कई तरह के शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए मंगल का गोचर शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव के संकेत है। नौकरी में आपके पास बहुत अच्छे और बेहतर परिणाम मिलेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापर में कोई नया निवेश भी हो सकता है जिसकी वजह से व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। आपको हर एक काम में सफलता हासिल होगी।
मीन राशि
आपको कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पिछले कई दिनों से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में अच्छा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा। जिस कारण से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?