टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
शुभ अंक- 05
राशि स्वामी- बुध
शुभ तारीखें- 05, 14, 23
शुभ माह- मई, जुलाई और नवंबर
शुभ दिन- बुधवार, शुक्रवार और शनिवार
शुभ रंग- हरा, पीला, आसमानी, फिरोजी, सफेद
शुभ रत्न- पन्ना, हीरा, पुखराज और मोती
Kanya Rashifal 2024: वर्ष का आरंभ कुछ कटु अनुभवों के साथ होगा। सफलताएं तो मिलती रहेगी फिर भी कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। वर्षपर्यंत किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। साझा व्यापार करने से भी परहेज करें। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य निपटाने में शीघ्रता दिखाएं। जून से ग्रह-गोचर में आए परिवर्तन के फलस्वरुप परिस्थितियों आपके अनुकूल होती जाएंगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस और नागरिकता के लिए भी प्रयास करना चाह रहे हों तो वर्ष अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। वर्ष पर्यंत नई-नई चुनौती से दो-चार होते रहेंगे किंतु हताश न हो अंततः सफलता आपको ही मिलेगी। वर्ष पर्यंत सफलताओं का ग्राफ लगभग 70 प्रतिशत तक रहेगा।
जनवरी- मानसिक तनाव के बावजूद सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। नए मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा।
फरवरी- संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मार्च- माह बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। नए कार्य-व्यापार का शुभारंभ होने के योग। नौकरी में भी नए अनुबंध की प्राप्ति के योग।
अप्रैल- प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग।
मई- विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। साझा व्यापार करने से बचें। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य पूर्णरूप से संपन्न होंगे।
जून- यात्राओं का लाभ मिलेगा। दूसरे देश के लिए वीजा का आवेदन करना हो तो समय बेहतरीन। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।
जुलाई- गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें।
अगस्त- यात्रा सावधानी पूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। विवादित मामलों से दूर ही रहें।
सितंबर- विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। विलासिता पूर्ण वस्तुओं तथा घूमने फिरने पर अधिक खर्च करेंगे।
अक्टूबर- मान-सम्मान तथा पद और गरिमा की वृद्धि होगी। सभी रणनीतियां भी कारगर सिद्ध होगी। योजनाओं को गोपनीय रखें आगे बढ़ें।
नवंबर- स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें।
दिसंबर- आय के साधन बढ़ेंगे। किएगए कार्यों की सराहना होगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग।
जब आप मुस्करा उठेंगे
अक्टूबर-नवंबर के मध्य गोचर ग्रह स्थितियों आपके कार्य व्यापार में और सफलता प्रदान करेगी। आयके साधन तो बढ़ेंगे ही दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। ऐसे में हर तरह से आर्थिक मजबूती आपको मुस्कराने पर विवश कर देगी।
उपाय
वर्षपर्यंत भगवान विष्णु के वैदिक मंत्रों का जप-पाठ और दुर्गा जी की आराधना करना, जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही आपको अशुभ ग्रहों के प्रभाव से मुक्ति प्रदान करेगा।