लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी। प्रियतम का रवैया आपके प्रति उखड़ा-उखड़ा नजर आएगा। रिश्ते में कोई तीसरा शख्स भी प्रवेश कर सकता है। शादीशुदा लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी के चेहरे पर खुशी दिखाई देगी।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज खुशी मिलेगी और प्यार में नई नई योजनाएं बनाएंगे। परिवार के लोग आपका साथ देंगे। आपकी इनकम बढ़ाने में उनका योगदान होगा। शादीशुदा लोगों के लिए दिनमान कमजोर है।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। रिश्ते को लेकर आपके मन में उदासीनता का भाव नजर आ सकता है। प्यार में सबकुछ नीरस लग सकता है। दांपत्य जीवन जी रहे जातकों के लिए अच्छा दिन है।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी आपकी हिम्मत बनेगा। यदि जीवनसाथी से दूर हैं तो उनसे प्यारभरी बातें होंगी। आपकी चिंता भी उन्हें रहेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। प्रियतम को आपके ऊपर गुस्सा आ सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। प्रियतम का मूड आपकी वजह से ऑफ हो सकता है। इसलिए ऐसा कोई कार्य न करें जिससे उनका मूड बिगड़े। शादीशुदा जातकों को आज के दिन अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा बनेगा। जीवनसाथी के चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि आप उन चुनौतियों को संभाल लेंगे।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कुछलोग आपके प्यार को बदनाम कर सकते हैं। उनसे बचें। वैवाहिक जीवन के लिए दिन अनुकूल है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य दुरुस्त रहेगा।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): दांपत्य जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा और परिवार भी तनाव से निकलकर शांति के पथ पर आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और अपने प्रिय से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपका दांपत्य जीवन आज कुछ परेशानियों में रहेगा। जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे। प्रियतम से रोमांस करने का भरपूर मौका मिलेगा।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को बहुत ही अच्छा समय मिलेगा। प्रिय से प्रेम जताने के अवसर मिलेंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में दोपहर बाद परिस्थितियां बदलेंगी और उनका रिश्ता बढ़िया बनेगा।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): दांपत्य जीवन में सुखद समाचार मिलेंगे और जीवनसाथी से रिश्ता बढ़िया बनेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को दोपहर तक परेशानी होगी लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियों में बदलाव आएगा। रिश्ता मधुर बनेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा और प्रिय को रूठने से बचाने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन थोड़ा सा कमजोर है, इसलिए सावधान रहें और जीवन साथी से झड़प ना करें।